आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

आज बैंक बंद है क्या, जानें 27 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं


Bank Holiday Today: अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिए ही है. 27 जून 2026 यानी शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसकी वजह महीने का चौथा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं. यहां से आप इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं. 

आज क्यों बंद हैं बैंक?
आज 27 जून 2026 को महीने का चौथा शनिवार है. RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होता है. ऐसे में अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो अब आपको अगले कार्य दिवस का इंतजार करना होगा. 

14 किलो वाला सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, CNG की कीमत भी यहां से देखें

किन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर?

  • UPI से पैसे भेजना 
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग
  • ATM से नकद निकालना
  • IMPS, NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाएं
  • बैलेंस चेक
  • मिनी स्टेटमेंट

कौन-कौन से काम नहीं हो पाएंगे?

  • नकद जमा और निकासी 
  • चेक जमा करना
  • पासबुक अपडेट कराना
  • डिमांड ड्राफ्ट बनवाना
  • लॉकर से जुड़े काम
  • KYC 

27 जून 2026 को क्या बदली कीमतें? जानें अपने शहर के पेट्रोल- डीजल का रेट

अगला बैंक अवकाश कब है?
27 जून के बाद अगले दिन भी आपका काम रुकने वाला है. असल में रविवार, 28 जून 2026 को भी साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में शाखा से जुड़े काम अब सीधा 29 जून 2026 यानी सोमवार से दोबारा शुरू होंगे. 



Source link