Welcome To The Jungle Box office Collection: अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की है. फिल्म रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन ही बंपर कमाई की. इसी के साथ ही अब फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर ली है.
‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन डे-3
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शानदार बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार डे-3 को रात 10.30 बजे तक 24.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 63.75 करोड़ कर लिया है.
– फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ और दूसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: 2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड तोड़े 10 रिकॉर्ड्स
‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. इसमें ‘राजा शिवाजी’, ‘द केरल स्टोरी 2’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
1. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
2. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़
3. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
4. पेद्दी (हिंदी)- 11.9 करोड़
5. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़
6. राजा शिवाजी- 37 करोड़
7. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
8. इक्कीस- 22.05 करोड़ (4 दिन)
9. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़
10. तेरे इश्क में- 53.25 करोड़
यह भी पढ़ें: दुनियाभर में ‘वेलकम टू द जंगल’ का कब्जा, 2 दिनों में बना दिया ये रिकॉर्ड
‘वेलकम टू द जंगल’ के बार में
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो ये बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त है. इस सीक्वल में इंडस्ट्री के करीब 30 एक्टर्स हैं. लीड रोल में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म में 2000 करोड़ की फेक फिल्म के निर्माण की कहानी देखने के लिए मिली है. इसमें काफी टर्न्स और ट्विस्ट देखने के लिए मिलते हैं. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगा है.






