- विशेषज्ञों ने जरूरत के आधार पर बेचने की सलाह दी।
Gold News: सोने की कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है. अब सोने की कीमतें हाल ही में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद कुछ गिरावट दिखा रही हैं. ऐसे में अब कई लोग अपनी ज्वेलरी को बेचने में लगे हैं, ताकि उससे मुनाफा कमा सके. अभी भी बाजार में रेट काफी ऊंचे बने हुए हैं. क्या आप भी अपनी पुरानी ज्वेलरी बेचने की तैयारी में हैं तो पहले जान लें कुछ जरूरी बातें.
पुराना सोना क्यों बेच रहे हैं लोग?
जानकारी के मुताबिक, अप्रैल से जून तिमाही में भारतीय परिवारों ने करीब 50 टन पुराना सोना बाजार में बेचा है. इसकी बड़ी वजह मुनाफा कमाने का मौका और फ्यूचर में कीमतें गिरने का डर बताया जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि आगे सोने में गिरावट आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्केट में अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतें घटकर लगभग 1.2 लाख प्रति 10 ग्राम तक आ सकती हैं. यही कारण है कि लोग पुरानी ज्वेलरी को बेच रहे हैं और कैश में बदल रहे हैं.
पुराने सोने की बिक्री बढ़ने से भारत के गोल्ड रीसाइक्लिंग सेक्टर को फायदा हो रहा है. पुरानी ज्वेलरी को दोबारा पिघलाकर सोने में बदला जा रहा है और फिर ज्वैलर्स के पास सप्लाई की जा रही है.
क्या आपको भी बेचना चाहिए सोना या नहीं?
अगर आप भी सोना बेचने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कुछ जरूरी बातें. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना बेचने का फैसला केवल कीमतों के आधार पर नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए. सोने के आज भी अच्छा इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन माना जाता है. इसलिए सोना बेचने से पहले इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. हालांकि, यह सच है कि जो लोग पुरानी ज्वेलरी का उपयोग नहीं करते हैं उनके लिए यह मुनाफा कमाने का अच्छा मौका हो सकता है.
जल्दबाजी में न लें कोई फैसला
- अगर आप भी दूसरों को देखकर सोना बेचने वाले हैं तो कुछ बातों को अभी जान लें.
- मान लीजिए आने वाले समय में अगर सोने के दाम फिर बढ़ जाते हैं तो अभी बेचने वाला व्यक्ति बढ़ी हुई कीमत का लाभ नहीं उठा पाएंगे.
- साथ ही अगर आप अभी सोना बेच देते हैं और आने वाले समय में आपको कोई इमरजेंसी आ जाए तब आप क्या करेंगे.
- ऐसे समय में फिर आपके पास कोई मजबूत आर्थिक सहारा नहीं रहेगा.
- इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, हमेशा सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं.
यूरोप के बाजार पर भारतीय कंपनी का कब्जा! $2.9 बिलियन के इस AI मर्जर के मायने समझिए






