Hindi Panchang, 30 जून 2026: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार है.आषाढ़ मास से वर्षा ऋतु का आरंभ भी जुड़ा होता है, इसलिए इसे प्रकृति और आध्यात्मिक साधना के संतुलन का समय माना जाता है. आषाढ़ माह में छाता, अन्न, कपड़े दान करना श्रेष्ठ होता है.
वहीं आज मंगलवार पर ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. ऐसे में बजरंगबली की पूजा पूर्ण विधिविधान से करें. मान्यता है इससे जीवन में चल रही तमाम परेशानियों का अंत होता है.
30 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 30 June 2026)
- तिथि – प्रतिपदा ()
- वार- मंगलवार
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
- योग- ब्रह्म योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- रात 08.03
- चंद्रोस्त- नहीं
- चंद्र राशि- धनु
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 8.56 – दोपहर 02.09
- शाम का चौघड़िया – रात 8.39 – सुबह 9.54
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल – दोपहर 3.54 – शाम 5.39
- यमगण्ड काल- सुबह 8.56 – सुबह 10.40
- गुलिक काल – दोपहर 12.25 – दोपहर 2.09
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 30 June 2026)
- सूर्य- मिथुन
- चंद्रमा – धनु
- मंगल- वृषभ
- बुध- कर्क
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
30 जून 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है
मेष: भाग्य का साथ मिलेगा, बिजनेस और नौकरी में प्रगति के अच्छे अवसर बनेंगे. छात्रों और युवाओं को सतर्क रहकर आगे बढ़ना होगा.
वृषभ: वाणी और व्यवहार में संयम रखें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. बिजनेस और नौकरी में सावधानी व धैर्य से काम लें.
मिथुन: साझेदारी और टीमवर्क से बड़ा लाभ मिलने के योग हैं. परिवार और करियर दोनों में सहयोग से सफलता मिलेगी.
कर्क: कार्यक्षेत्र में सम्मान और नए अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा.
सिंह: धन लाभ और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं. रिश्तों और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें.
कन्या: स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें. लेन-देन और भरोसे के मामलों में सावधानी जरूरी होगी.
तुला: मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार में आपकी रणनीति सफलता दिला सकती है.
वृश्चिक: बिजनेस और करियर में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा.
धनु: टीमवर्क और अनुशासन से कार्य पूरे होंगे. बहस और जल्दबाजी से दूरी बनाकर रखें.
मकर: खर्चों पर नियंत्रण रखें और काम पर फोकस बढ़ाएं. वाणी और व्यवहार में संयम रखना लाभ देगा.
कुंभ: आय और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी.
मीन: करियर में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है. धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.
आज का लकी कलर
नारंगी रंग शुभ है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






