‘श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी’, संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस

‘श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी’, संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस


वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार फिर बढ़ गया है. आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों से वैभव बाहर बैठे रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला है. बतौर ओपनर भारतीय मैनेजमेंट ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. इस बीच पहले टी20 में संजू सैमसन केवल 1 रन बनाकर आउट हुए तो फैंस बुरी तरह भड़क उठे हैं.

संजू सैमसन का यूके टूर अब तक अच्छा नहीं रहा है. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में जीरो और दूसरे मुकाबले में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी सैमसन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन इस दौरे पर 3 मैचों में केवल 6 रन बना सके हैं. इस खराब फॉर्म के बीच फैंस ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.

3 मैचों में सिर्फ 6 रन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आखिरी तीन पारियों में लगातार तीन फिफ्टी लगाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. उसके बाद सैमसन दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में लौटे तो फॉर्म उनसे मुंह फेर चुकी थी. यूके टूर पर अब तक 3 मैचों में केवल 6 रन बना सके हैं.

बुरी तरह भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर की भी जमकर आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि श्रेयस अय्यर को वैभव सूर्यवंशी कभी पसंद नहीं रहे, इसलिए उन्होंने वैभव को लगातार तीसरे मैच में मौका नहीं दिया. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सैमसन जितने रन तीन पारियों में बनाते हैं, वैभव उतने रन सिर्फ एक गेंद में बना लेते हैं. यहां तक कि कोच गौतम गंभीर को घमंडी भी बताया गया. एक यूजर ने गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर सोचते हैं कि सैमसन, वैभव से बढ़िया खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका घमंड भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर देगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम से थर -थर कांपी इंग्लैंड टीम, गेंदबाजों को मिली चेतावनी



Source link