Desi Kela Cultivation Tips: पारंपरिक खेती में जब मुनाफा कम होने लगता है तो किसान गेहूं और धान को छोड़कर दूसरी फसलों की ओर रुख करने लगते हैं. किसान अलग-अलग चीजों की बागवानी से भी सही मुनाफा कूट रहे हैं. इसमें केले की बागवानी भी खूब फायदा दे रही है. महज कुछ हजार रुपये की शुरुआती लागत लगाकर एक एकड़ के खेत से पूरे 2 लाख रुपये का मुनाफा लिया जा सकता है
आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि लागत कम से कम हो और कमाई बंपर हो. देसी केले की यह खेती इसी का सबसे बढ़िया उदाहरण है. अगर आपके पास भी थोड़ी जमीन है और आप कम बजट में अच्छा मुनाफा चाह रहे हैं. तो देसी केले की खेती का यह तरीका जान लीजिए.
इस तरीके से करें देसी केले की खेती
इस खेती को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एक एकड़ खेत की अच्छी तरह से गहरी जुताई कर लेनी है जिससे मिट्टी पूरी तरह भुरभुरी हो जाए. इसके बाद आपको अपने खेत में देसी वैरायटी के करीब 1200 पौधे लगाने होंगे. इन देसी पौधों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इन पर मौसम के उतार-चढ़ाव का कोई खास असर नहीं पड़ता और इनमें बीमारियां लगने का चांस भी बहुत कम होता है.
पौधों को खरीदने, खेत तैयार करने, गोबर की खाद डालने और शुरुआती सिंचाई को मिलाकर आपका कुल खर्चा लगभग 75 हजार रुपये के आसपास आएगा. विदेशी पौधों के मुकाबले इसमें कीटनाशकों का भारी-भरकम खर्च पूरी तरह बच जाता है जिससे आपकी लागत आपके कंट्रोल में रहती है.
यह भी पढ़ें: 1 एकड़ में कितनी डालनी चाहिए यूरिया, पोटाश और DAP, किसान जान लें हिसाब-किताब
ऐसे होगी 2 लाख रुपये की कमाई
पौधे लगाने के बाद लगभग 12 से 14 महीने की सही देखरेख और समय पर पानी-खाद देने से केले की घवद पूरी तरह से तैयार हो जाती है. जब आपके खेत की फसल तैयार होगी. तो उसकी शानदार क्वालिटी देखकर लोकल मार्केट के व्यापारी उसे आपके खेत से ही हाथों-हाथ उठा लेंगे. एक एकड़ के खेत से आपकी कुल बिक्री आराम से करीब 2 लाख 75 हजार रुपये तक हो जाती है.
अब अगर इस कुल बिक्री में से आपकी शुरुआती 75 हजार रुपये की लागत को घटा दें तो आपकी जेब में पूरे 2 लाख रुपये का सीधा और साफ मुनाफा बचता है. इसके अलावा आप केले की पत्तियों को भी बाजार में बेचकर एक्स्ट्रा आमदनी खड़ी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मात्र 3 महीने में तैयार हो जाती हैं ये फसलें, बेचकर तुरंत फायदा उठा सकते हैं किसान






