Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
WhatsApp Username Feature… क्या इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?

WhatsApp Username Feature… क्या इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?

By / 2 July, 2026


WhatsApp Username Feature: मोबाइल नंबर… आज WhatsApp पर आपकी सबसे बड़ी पहचान है. कोई नया व्यक्ति आपसे बात करना चाहता है तो उसे आपका नंबर चाहिए. लेकिन अब यह पूरी व्यवस्था बदलने वाली है. जल्द ही WhatsApp पर सिर्फ Username के जरिए भी लोगों से जुड़ा जा सकेगा. यानी मोबाइल नंबर सामने वाले को बताए बिना बातचीत शुरू हो सकेगी.

सुनने में यह फीचर काफी अच्छा लगता है. आखिर कौन नहीं चाहता कि उसका निजी मोबाइल नंबर हर किसी के पास न पहुंचे, लेकिन इसी फीचर ने भारत सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है. सरकार को डर है कि कहीं यह सुविधा साइबर ठगों के लिए नया हथियार न बन जाए. यही वजह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी MeitY ने Meta को नोटिस भेजा है और तीन दिन में जवाब मांगा है और फिलहाल भारत में इस फीचर को लॉन्च न करने के लिए कहा है. अब सवाल यही है कि क्या WhatsApp लोगों की प्राइवेसी बढ़ाने जा रहा है या फिर अनजाने में फर्जी पहचान और ऑनलाइन ठगी का नया रास्ता खोल रहा है?

पहले समझिए… आखिर Username फीचर है क्या?

अभी तक WhatsApp की पूरी व्यवस्था मोबाइल नंबर पर टिकी हुई है. किसी को मैसेज भेजना है तो उसका नंबर होना जरूरी है. लेकिन नए फीचर में यूजर अपने लिए एक यूनिक Username चुन सकेगा. इसके बाद सामने वाला आपका नंबर देखे बिना सिर्फ Username के जरिए आपसे बातचीत शुरू कर सकेगा. Meta का कहना है कि इसका मकसद लोगों की Privacy बढ़ाना है. खासकर उन लोगों के लिए जो बिजनेस करते हैं, ऑनलाइन सामान खरीदते-बेचते हैं, किसी कम्युनिटी का हिस्सा हैं या ऐसे लोगों से बात करते हैं जिन्हें वे अपना निजी मोबाइल नंबर नहीं देना चाहते. हालांकि, एक बात यहां साफ कर देना जरूरी है कि अभी सिर्फ Username रिजर्व करने की घोषणा हुई है. Username से चैट करने की सुविधा अभी लाइव नहीं हुई है. Meta के मुताबिक इसे इस साल चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा.

सरकार को किस बात को लेकर चिंता है?

यहीं से पूरी कहानी शुरू होती है. सरकार की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ एक शब्द है… ‘Impersonation’ यानी किसी दूसरे व्यक्ति, बैंक, सरकारी संस्था या कंपनी की तरह खुद को पेश करना. MeitY को डर है कि अगर लोग मोबाइल नंबर की बजाय सिर्फ Username देखकर भरोसा करने लगेंगे तो साइबर ठगों के लिए लोगों को धोखा देना पहले से आसान हो सकता है. सरकार के नोटिस में साफ लिखा गया है कि यह फीचर ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, पहचान छिपाकर ठगी और नकली अकाउंट के मामलों को बढ़ा सकता है. इसे एक आसान उदाहरण से समझिए…

मान लीजिए किसी बैंक का असली Username है…@SBIHelp. अब कोई ठग इससे मिलता-जुलता Username बना सकता है…@SBI_Help या फिर @SBIHelp_. पहली नजर में आम आदमी शायद फर्क ही न समझ पाए. अगर ऐसे अकाउंट से मैसेज आए कि…”आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है…”, “KYC अपडेट कीजिए…” या फिर “आपका UPI ब्लॉक हो जाएगा…” ऐसे में कई लोग उसे असली समझकर भरोसा कर सकते हैं. यही सबसे बड़ा खतरा है.

भारत में यह डर और बड़ा क्यों है?

भारत पहले से ही साइबर ठगी की बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है. इसमें फर्जी कस्टमर केयर, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर ठगी, KYC अपडेट, बिजली बिल, कूरियर के नाम पर ठगी के कई मामले हैं. इन सभी मामलों में ठग सबसे पहले भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं. अगर उन्हें किसी बैंक, सरकारी विभाग या अधिकारी जैसा दिखने वाला Username मिल गया तो लोगों को भ्रमित करना और आसान हो सकता है.

सरकारी आंकड़े भी बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं और हजारों करोड़ रुपये की ठगी दर्ज की गई है. ऐसे में सरकार इस फीचर को सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा के नजरिए से भी देख रही है.

सरकार ने नोटिस में क्या कहा?

MeitY ने Meta को भेजे नोटिस में कई अहम सवाल उठाए हैं. सरकार ने पूछा है कि अगर मोबाइल नंबर छिप जाएगा तो फर्जी पहचान कैसे रोकी जाएगी? अगर कोई व्यक्ति सरकारी विभाग, बैंक या किसी मशहूर व्यक्ति जैसा Username रख ले तो उसे कैसे रोका जाएगा? जरूरत पड़ने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां असली व्यक्ति तक कैसे पहुंचेंगी?

क्या यह फीचर IT Act 2000 और IT Rules 2021 का पालन करता है?

नोटिस में Meta को तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर संतुष्ट नहीं होती तब तक भारत में इस फीचर को रोलआउट न किया जाए. लेकिन क्या सरकार ने इस फीचर पर पूरी तरह रोक लगा दी है? नहीं. यह समझना बहुत जरूरी है. सरकार ने WhatsApp के Username फीचर पर स्थायी प्रतिबंध नहीं लगाया है. फिलहाल सरकार सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करना चाहती है. यानी मामला अभी बातचीत और जांच के चरण में है.

WhatsApp क्या कह रहा है?

Meta ने ABP News को बताया है कि Username फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है. फिलहाल लोगों को सिर्फ अपना पसंदीदा Username रिजर्व करने का विकल्प दिया गया है. चैटिंग की सुविधा बाद में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी. Meta का दावा है कि उसने शुरुआत से ही Impersonation को ध्यान में रखकर कई सुरक्षा इंतजाम किए हैं. कंपनी के मुताबिक, सार्वजनिक हस्तियों, सरकारी संस्थाओं, मशहूर हस्तियों और Meta के वेरिफाइड अकाउंट्स के नाम पहले से सुरक्षित रखे गए हैं. उनसे मिलते-जुलते कई Lookalike Username भी रिजर्व किए जाएंगे ताकि कोई उनका गलत इस्तेमाल न कर सके.

WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि मोबाइल नंबर पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा. WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा. फर्क सिर्फ इतना होगा कि हर नए व्यक्ति को आपका नंबर दिखाई नहीं देगा. कंपनी का कहना है कि किसी को आपको मैसेज भेजने के लिए आपका Exact Username पता होना चाहिए.

बार-बार Username का अनुमान लगाने की कोशिशों को सिस्टम ब्लॉक करेगा. नए अकाउंट कितने लोगों से संपर्क कर सकते हैं उस पर भी सीमा होगी. साथ ही फर्जी पहचान और दुरुपयोग के पैटर्न पहचानकर उन्हें हटाने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम लगाए गए हैं. जब कोई पहली बार Username के जरिए आपको मैसेज करेगा तो WhatsApp यह भी बताएगा कि वह नया अकाउंट है या नहीं, आपके कॉन्टैक्ट में है या नहीं, कोई साझा ग्रुप है या नहीं और वह किस देश से मैसेज कर रहा है, ताकि जवाब देने का फैसला यूजर खुद कर सके.

क्या सिर्फ WhatsApp की सुरक्षा व्यवस्था काफी होगी?

यही इस पूरे विवाद का सबसे अहम सवाल है. साइबर एक्सपर्ट मानते हैं कि कोई भी तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था सौ प्रतिशत सुरक्षित नहीं होती. हर नया फीचर अपने साथ नए खतरे भी लेकर आता है. इसलिए असली चुनौती फीचर लाने की नहीं बल्कि उसके दुरुपयोग को रोकने की है. अगर Meta के सुरक्षा उपाय प्रभावी साबित होते हैं तो Username फीचर लोगों की प्राइवेसी बढ़ा सकता है. लेकिन अगर फर्जी पहचान रोकने में थोड़ी भी कमी रह गई तो यही फीचर साइबर ठगों के लिए नया हथियार बन सकता है.

दूसरा पक्ष भी समझिए

कुछ डिजिटल अधिकार संगठनों का मानना है कि किसी फीचर का गलत इस्तेमाल होने की आशंका भर से उसे रोक देना सही तरीका नहीं है. उनका कहना है कि असली कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ होनी चाहिए न कि नई तकनीक पर. वहीं सरकार का तर्क है कि करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा को देखते हुए पहले जोखिम समझना जरूरी है. अब सबकी नजर Meta के जवाब पर होगी. क्योंकि आने वाले दिनों में यही तय करेगा कि भारत में WhatsApp का Username फीचर किस रूप में और किन सुरक्षा शर्तों के साथ लॉन्च होगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

NASA asteroid mission on hold due to late software delivery

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

This is the list of the most expensive and luxurious phones, but it will cost a lot of money to bring home

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

He is giving answers to big questions but know what ChatGPT cannot do

You can use Chat GPT for free, know how

You can use Chat GPT for free, know how

  • ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
    ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू
  • दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज,अवामी एक्शन कमेटी ने खोले राज
    दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज,अवामी एक्शन कमेटी ने खोले राज
  • सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्
    सरेंडर करेगा यूक्रेन? रूस के हमलों से दहला कीव, आयरलैंड यात्रा बीच में छोड़कर लौटे जेलेंस्
  • वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का स
    वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का स
  • भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
    भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
  • रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची
    रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची
  • 2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
    2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
  • अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- ‘इंशा अल्लाह…’
    अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, बोलीं- ‘इंशा अल्लाह…’
  • तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
    तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
  • एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार… रावलपिंडी में लोग परेशान
    एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार… रावलपिंडी में लोग परेशान
  • अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
    अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
  • यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई वजह
    यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई वजह
  • हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर! कहा- ‘इंडिया का रवैया लगातार आक्रामक…’
    हिना रब्बानी खार ने भारत के खिलाफ उगला जहर! कहा- ‘इंडिया का रवैया लगातार आक्रामक…’
  • अफगानिस्तान में PAK की एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई थी लताड़, अब शहबाज सरकार का आया रिएक्शन
    अफगानिस्तान में PAK की एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई थी लताड़, अब शहबाज सरकार का आया रिएक्शन
  • PM मोदी और शहबाज शरीफ को भारत-PAK के 100 दिग्गजों की चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- ‘शांति के…’
    PM मोदी और शहबाज शरीफ को भारत-PAK के 100 दिग्गजों की चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- ‘शांति के…’
  • भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस… 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्
    भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस… 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्
  • स्पेस से मौत बरसाएगा इजरायल! बना रहा बिजली सी तेजी वाला हथियार, जानें कितना ताकतवर
    स्पेस से मौत बरसाएगा इजरायल! बना रहा बिजली सी तेजी वाला हथियार, जानें कितना ताकतवर
  • जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
    जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
  • ट्रेड डील के ऐलान से पहले ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया बैन 
    ट्रेड डील के ऐलान से पहले ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया बैन 
  • PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हज
    PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हज
  • ‘दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे’, नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल..
    ‘दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे’, नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल..
  • बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- ‘अगर पाकिस्तान के अधिकारों से…’ 
    बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- ‘अगर पाकिस्तान के अधिकारों से…’ 
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्म से नागरिकता का अधिकार बरकरार रखा तो भड़के ट्रंप, बोले- ‘नया कानून
    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्म से नागरिकता का अधिकार बरकरार रखा तो भड़के ट्रंप, बोले- ‘नया कानून
  • तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला
    तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला
  • ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
    ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
  • ‘3 दशक के सबसे निचले स्तर पर भारत-US रिश्ते’, ट्रंप नीतियों की अमेरिकी सांसद ने उड़ाई धज्जियां
    ‘3 दशक के सबसे निचले स्तर पर भारत-US रिश्ते’, ट्रंप नीतियों की अमेरिकी सांसद ने उड़ाई धज्जियां
  • सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये
    सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये
  • जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
    जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
  • जब सुबह तड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि PM मोदी को लगाओ फोन, बोले – ‘वो उठ गए होंगे…’
    जब सुबह तड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि PM मोदी को लगाओ फोन, बोले – ‘वो उठ गए होंगे…’
  • क्या पिता के जनाजे में आएंगे मुज्तबा खामेनेई? 4 महीने से कहां ‘गायब’, किसके हाथों में ईरान?
    क्या पिता के जनाजे में आएंगे मुज्तबा खामेनेई? 4 महीने से कहां ‘गायब’, किसके हाथों में ईरान?

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved