- सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाके से 5 की मौत।
- व्यस्त कैफे में हुए विस्फोट में 10 अन्य लोग घायल।
- किसी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।
- गवर्नर ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जांच जारी।
सीरिया की राजधानी दमिश्क के अल-हिजाज जिले में गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को एक बड़े बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हो गए हैं. यह धमाका के सेंट्रल दमिश्क में स्थित पैलेस ऑफ जस्टिस यानी केंद्रीय कोर्ट के पास एक बिजी कैफे में हुआ. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और न हीं घटना के पीछे के आधिकारिक कारणों का पता चल पाया है.
विस्फोट पर इराक ने गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के इंटीरियर यानी गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है. बयान में मंत्रालय ने कहा कि राजधानी दमिश्क के अल-हिजाज इलाके में एक कैफे में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा इकाइयों ने मौके पर जांच और जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और पूरे इलाके को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है.’
वहीं, इराक की सरकारी मीडिया सना न्यूज के मुताबिक, विस्फोट में मारे गए 5 लोगों और अन्य 10 घायलों को अल-मुज्ताहिद अस्पताल में ले जाया गया है, जबकि एक अन्य घायल को सीरियन रेड क्राइसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुछ घंटों में पूरा सच सामने आ जाएगा- गवर्नर
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवां ने इस विस्फोट की निंदा करते हुए इसकी कड़ी आलोचना भी की है. उन्होंने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले कुछ घंटों में पूरा सच सामने आ जाएगा और जिन भी लोगों ने सीरिया के नागरिकों का खून बहाया है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
उन्होंने कहा, ‘जब तक सीरिया एकजुट है, तब तक इस तरह के हमले देश को कमजोर नहीं कर सकते हैं. सीरिया की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं और गृह मंत्रालय के काम करने के तरीके में पिछले कुछ महीनों के दौरान बहुत सुधार हुआ है’
सीरिया के हालात सुधरने में कुछ वक्त और लगेगा- गवर्नर
गर्वनर मारवां ने आगे कहा, ‘सीरिया को पूरी तरह से स्थिर होने के लिए अभी कुछ वक्त और लगेगा. गृह मंत्रालय ने पिछले कुछ महीनों में बेहतर काम किया है. हालांकि, शुरुआत में परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल थी, लेकिन अब हालात लगातार सुधर रहे हैं और जो लोग सीरिया की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें एक-एक करके कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.’
उन्होंने यही भी कहा कि सीरिया जितना ज्यादा स्थिर होगा, उतनी ही कुछ ताकतें इसे अस्थिर करने की कोशिश करेंगी.
यह भी पढ़ेंः Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज





