हरी सब्जियों में यह सब्जी है सबसे ज्यादा पोषण से भरपूर, इसे अपने घर में भी उगा सकते हैं आप

हरी सब्जियों में यह सब्जी है सबसे ज्यादा पोषण से भरपूर, इसे अपने घर में भी उगा सकते हैं आप


Moringa Growing Tips: हरी सब्जियों की जब भी बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले पालक, तोरई या लौकी जैसी चीजों का नाम आता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सुपर-सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पोषण के मामले में इन सब का रिकॉर्ड तोड़ देती है. हम बात कर रहे हैं सहजन की फलियों और उसकी हरी पत्तियों यानी मोरिंगा की. आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में जहां लोग अपनी इम्युनिटी और हेल्थ को लेकर काफी अवेयर हो गए हैं. 

वहां इस चमत्कारी सब्जी की डिमांड आसमान छू रही है. इसमें विटामिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का ऐसा परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है जो आपको कई बड़ी बीमारियों से कोसों दूर रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस चमत्कारी और सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी को आप बहुत ही कम मेहनत में अपने घर में भी आसानी से उगा सकते हैं. 

विटामिंस का पावरहाउस है यह चमत्कारी हरी सब्जी

इस सब्जी को पोषण का राजा कहें तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. क्योंकि साइंटिफिक रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि इसकी पत्तियों में संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन सी और दूध से चार गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपके शरीर में खून की कमी है या आप हमेशा थका-थका महसूस करते हैं. तो इसमें मौजूद भरपूर आयरन आपकी बॉडी को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है. 

यह भी पढ़ें: कैसे तैयार करें खुशबूदार बासमती चावल की पौध? यह है नर्सरी तैयार करने का सही वक्त

आजकल के मॉडर्न और बिजी लाइफस्टाइल में जहां लोग अपनी डाइट का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते. वहां इस सब्जी को अपने रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. चेहरे पर गजब का ग्लो आता है और आपकी इम्युनिटी इतनी मजबूत हो जाती है कि छोटे-मोटे सीजनल इन्फेक्शन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते.

बेहद आसान है इसे अपने घर में उगाना

इस सबसे ज्यादा पौष्टिक सब्जी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अपने घर पर उगाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको किसी बहुत बड़े खेत या जमीन की जरूरत नहीं है, आप इसे अपने घर की छत पर एक बड़े साइज के गमले या ग्रो बैग में भी आराम से लगा सकते हैं. इसकी बुवाई के लिए आप किसी अच्छी नर्सरी से इसके हाइब्रिड बीज ला सकते हैं या फिर सीधे इसके पौधे की कटिंग को मिट्टी में रोप सकते हैं.

यह भी पढ़ें: खेत में भर गया बारिश का पानी तो न हो परेशान, इन तरीकों से बचा सकते हैं फसल

इसे उगाने के लिए सामान्य मिट्टी में थोड़ी सी केंचुआ खाद या गोबर की खाद मिलाना काफी होता है. इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, बस इसे ऐसी जगह पर रखें जहां दिन में ५-६ घंटे की अच्छी धूप आती हो. महज कुछ ही महीनों में आपका पौधा हरा-भरा हो जाएगा और आपको घर बैठे एकदम ऑर्गेनिक और फ्रेश पोषण मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें: लाल भिंडी की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, सिर्फ 45 दिन में शुरू होगी तगड़ी आमदनी



Source link