

इमरान हाशमी ने फिल्म ‘फुटपाथ’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘मर्डर’ (2004) से मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.

इसके बाद उन्होंने ‘तुमसा नहीं देखा’ ‘जहर’,’आशिक बनाया आपने’ और ‘गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया.

इन फिल्मों के रोमांटिक और थ्रिलर किरदारों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग मिला.

फिल्मों में अपने रोमांटिक अंदाज और अदाकारी से दिल जितने वाले इमरान हाशमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल और मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से पूरी की है.

इमरान के दादा भारत से पाकिस्तान गए, जहां उन्होंने पत्रकारिता और फिल्मों में निर्देशन किया.

वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘आवारपन 2’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

इसके अलावा वो अपकमिंग फिल्म ‘रुह’ में भी दिखाई देंगे. फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है.
Published at : 04 Jul 2026 03:34 PM (IST)
Tags :