मेंस क्रिकेट में पिछले दोनों टी20 वर्ल्ड कप भारत ने जीते हैं, टीम इंडिया 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. वहीं महिला ODI वर्ल्ड कप का मौजूदा चैंपियन भी भारत ही है. मगर सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने के मामले में पहले स्थान पर भारत नहीं है. टॉप पर ऑस्ट्रेलिया विराजमान है, जिसकी मेंस और वीमेंस टीम मिलकर 24 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में अपनी 24वीं ICC ट्रॉफी जीती है, जब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उसने इंग्लैंड को हराया. यहां जान लीजिए दुनिया में सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाला देश कौन सा है.
सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी किसके नाम
क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला ICC टूर्नामेंट 1975 का वनडे वर्ल्ड कप था. उसके बाद पिछले 51 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 24 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने कुल मिलाकर 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जबकि महिलाओं ने 14 ट्रॉफी जीती हैं.
इस मामले में दूसरे स्थान पर भारत है, जिसने अब तक 9 ICC ट्रॉफी जीती हैं. पहले और दूसरे स्थान के बीच 15 ट्रॉफी का अंतर साफ दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया का इस खेल पर कैसा रुतबा रहा है. इंग्लैंड ने 8, वेस्टइंडीज ने 6 और न्यूजीलैंड ने अब तक 4 ICC ट्रॉफी जीती हैं.
- 24 ट्रॉफी – ऑस्ट्रेलिया
- 9 ट्रॉफी – भारत
- 8 ट्रॉफी – इंग्लैंड
- 6 ट्रॉफी – वेस्टइंडीज
- 4 ट्रॉफी – न्यूजीलैंड
यह भी पढ़ें: ‘वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं…’, मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
भारत के नाम 9 ICC ट्रॉफी
भारत की मेंस और वीमेंस टीम ने अब तक मिलकर 9 ICC ट्रॉफी जीती हैं. मेंस टीम की बात करें तो उसने 1983 और 2011 का ODI वर्ल्ड कप जीता है. इसके अलावा मेंस टीम ने 2007, 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. भारतीय मेंस टीम तीन बार की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी रही है. 2013 और 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2002 में वह श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रहा था. भारत की महिला टीम के नाम अभी तक सिर्फ एक ट्रॉफी आई है. वह 2025 की वनडे फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन बनी थी.
यह भी पढ़ें:
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला






