क्या हेमा मालिनी थीं अपने जमाने की सबसे महंगी एक्ट्रेस? अब खुद बताई सच्चाई

क्या हेमा मालिनी थीं अपने जमाने की सबसे महंगी एक्ट्रेस? अब खुद बताई सच्चाई


बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी अपने जमाने की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थी. उन्होंने 70 और 80 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चनन से लेकर राजेश खन्ना जैसे तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया. उन्हें अक्सर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. हालांकि, अब सालों बाद हेमा मालिनी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है. 

हमें बहुत कम पैसे मिलते थे…
हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्हें अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बताया जाता है. जब हेमा से पूछा गया कि क्या वो अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस ली जाने वाली एक्ट्रेस थीं. इस सवाल पर उन्होंने तुरंत रोकते हुए कहा, ‘नहीं, बिलकुल नहीं. किसने बोला ये? हमें बहुत कम पैसे मिलते थे. मेकर्स मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया. जैसे-जैसे नाम बढ़ता था, वो फीस थोड़ी बढ़ा देते थे. बस इतना ही. मुझे कभी वो बेहिसाब फीस नहीं मिली जो आज के सितारों को मिलती है. उसका तो हमें अंश भी नहीं मिलता था.’

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं

उस दौर की बात ही अलग थी…
हेमा मालिनी ने आगे कहा, ‘उस दौर की बात ही अलग थी. हमने जिन फिल्मों में काम किया, उनसे हमें पैसों से कहीं ज्यादा प्यार और सम्मान मिला. निर्माता जितना दे सकते थे, हम उतने में ही खुश रहते थे. मैंने कभी ये नहीं कहा कि इतनी फीस नहीं मिली तो फिल्म नहीं करूंगी.’

मां करती थी फीस से जुड़े सारे फैसले
वो कहती हैं, ‘मेरी मां मेरे सारे काम और फीस से जुड़े फैसले संभालती थीं. अगर कोई निर्माता कहता था कि वो ज्यादा पैसे नहीं दे सकता, तो मां कहती थीं, ‘कोई बात नहीं.’ हमने कभी पैसों को लेकर जोर नहीं दिया. निर्माता जो भी देते थे, हम खुशी-खुशी स्वीकार कर लेते थे.’

जो रकम लिफाफे में दी, वो रख ली…
हेमा मालिनी ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि साल 1979 में आई फिल्म ‘मीरा’ के दौरान निर्माता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे. ऐसे में वो जितनी रकम लिफाफे में रखकर देते थे, उतनी ही वो स्वीकार कर लेती थीं. उन्होंने कहा कि उस समय पैसों को लेकर कभी कोई जिद्द नहीं की. बता दें कि ‘मीरा’ में हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना और शम्मी कपूर भी नजर आए थे. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

ये भी पढ़ें:- Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो



Source link