अमेरिका के एक मॉल में भारतीय कर्मचारी का धर्म पूछकर कई बार चाकू के जानलेवा हमला किया. यूएस ये यूटा राज्य के वैली फेयर मॉल में हमलावर ने भारतीय कर्मचारी क्या तुम मुस्लिम हो? जब उसने हां कहा तो हमलावर उस पर टूट पड़े और 15 बार चाकू से वार किया. आरोपी को गिफ्तार कर लिया गया है.
पीटर माइकल लार्सन नाम के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने भारतीय शख्स सोहेल पर जानबूझकर हमला किया क्योंकि वह मुस्लिम था. वह कथित तौर पर मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाना चाहता था. पुलिस ने लार्सन पर हत्या का प्रयास और खतरनाक हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है. उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है.
भारतीय शख्स पर अमेरिका में हमला
एबीसी साल्ट लेक सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक जहां ये हमला हुआ उसके पास के एक ज्वेलरी स्टोर में काम करने वाली लूना नुनेज ने कहा कि लार्सन ने सबसे पहले सोहेल से पूछा कि वह कहां से है? उन्होंने बताया, ‘आरोपी ने पूछा कि तुम कहां से हो. उस शख्स ने जवाब दिया मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है. इसके बाद लार्सन ने पूछा कि क्या तुम मुस्लिम हो. जैसे ही सोहेल ने कहां कहा तभी आरोपी उसे चाकू मारना शुरू कर दिया.’
यूटा इस्लामिक सेंटर के इमाम शुऐब दीन ने साल्ट लेक ट्रिब्यून को बताया कि लार्सन ने सोहेल से पानी की बोतल भी मांगी थी. जब सोहेल बोतल लेने के लिए मुड़ा तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया. पीड़ित की कई सर्जरी हो चुकी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने आरोपी लार्सन को पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें : भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- ‘हमने पहले ही…’





