विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज


Virat Kohli Most Runs in England Record: विराट कोहली ने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन स्कोर किए, जिसके साथ वह इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. कोहली ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. किंग कोहली लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. 

इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों के जरिए बनाए गए सबसे ज्यादा रनों की फेहरिस्त में अब राहुल द्रविड़ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. आगे बढ़ते हुए नंबर तीन पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम नजर आता है. उसके बाद रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और एमएस धोनी मौजूद हैं. 

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन (भारतीय बल्लेबाज)

2646 रन- विराट कोहली* 
2645 रन- राहुल द्रविड़ 
2626 रन- सचिन तेंदुलकर 
2308 रन- रोहित शर्मा 
1949 रन- सौरव गांगुली
1869 रन- एमएस धोनी 

पिछले मैच में नहीं चला था बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ बीते मंगलवार (14 जुलाई) को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में कोहली का बल्ला खामोश रहा था. मुकाबले में वह 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका निकला था. 

पिछली 9 वनडे पारियों में 7 बार बनाया 50+ स्कोर 

अगर कोहली की पिछली 9 वनडे पारियों पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने 7 बार 50 रन का आकंड़ा पार किया है. इसमें 3 शतक भी शामिल हैं. बता दें कि अब कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं, जिसमें लगातार कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. 

  • 74* बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 135 बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 102 बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 65* बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 93 बनाम न्यूजीलैंड
  • 23 बनाम न्यूजीलैंड 
  • 124 बनाम न्यूजीलैंड
  • 05 बनाम इंग्लैंड
  • 65* बनाम इंग्लैंड

विराट कोहली का वनडे करियर 

नजर डालें कोहली के वनडे करियर पर, तो अब तक उन्होंने 313 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 301 पारियों में बैटिंग करते हुए कोहली ने 58.53 की औसत से 15843 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक और 78 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 183 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: कुमार संगाकारा और विव रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने विराट कोहली, दूसरे वनडे में रचा इतिहास



Source link