‘अगर इमारतें अवैध हैं तो…’, आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण

‘अगर इमारतें अवैध हैं तो…’, आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तरफ से स्थापित यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने के आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता बृज भूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने जो जानकारी सुनी है, उसके अनुसार इस मामले में करीब 38 इमारतें शामिल हैं. 

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि इनमें से अधिकांश इमारतों को कथित तौर पर गैर-कानूनी बताया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘मैंने जो सुना है, उसके हिसाब से करीब 38 बिल्डिंग्स इसमें शामिल हैं और उनमें से ज़्यादातर कथित तौर पर गैर-कानूनी हैं. उन्हें क्यों गिराया जा रहा है या नहीं, यह मेरा विषय नहीं है. अगर वे गैर-कानूनी हैं तो उन्हें गिराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘Don’t Go. Bomb Hai, Please’… इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बृज भूषण शरण सिंह ने मामले पर और क्या कहा?

बृज भूषण शरण सिंह ने इस मामले पर अधिक टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि यह संबंधित विभागों और प्रशासन का विषय है. उन्होंने संकेत दिया कि अगर किसी निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है. आजम खान की यूनिवर्सिटी से जुड़े इस मामले को लेकर पहले से ही कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई चल रही है. अब 38 इमारतों को गिराने के आदेश के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वहीं इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से आदेश के आधार और आगे की कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें: सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक… मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- ‘मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश’





Source link