Skip to content
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Technology
Search
Gorkha TV
Gorkha TV
  • Home
  • Login
  • Teligram
  • google
  • foodsala
RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR

RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR

By / 18 July, 2026


राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न अहम भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके लाखों अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्रों में करेक्शन करने और अयोग्य होने पर अपना आवेदन वापस लेने का मौका दिया है. 

अक्सर ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों से कुछ न कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण उन्हें परीक्षा से वंचित होने या डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने 18 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक स्पेशल करेक्शन विंडो ओपन कर दी है. 

किन परीक्षाओं के लिए मिली छूट?

यह स्पेशल करेक्शन विंडो मुख्य रूप से तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के लिए खोली गई है. 

  • सहायक अभियोजन अधिकारी (APO – प्रारंभिक) परीक्षा-2026
  • निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स (Inspector Factory and Boilers) परीक्षा-2025
  • निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा-2025

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2 सितंबर 2026 को होनी है. वहीं, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स और निरीक्षक कारखाना (केमिकल) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. ऐसे में यह पहल कैंडिडेट्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

आवेदन में संशोधन की पूरी प्रक्रिया और नियम

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सभी डिटेल्स चेंज नहीं कर सकेंगे. वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय दी जाने वाली डिटेल्स जैसे कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि और लिंग में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इनके अलावा कैंडिडेट्स अपनी अन्य सभी जानकारियों में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं.

इसके लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये की फीस देनी होगी, जो किसी भी नजदीकी ई-मित्र कियोस्क या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकते हैं. प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और आसान बनाने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन करना होगा. इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर संबंधित परीक्षा के लिए एडिट ऑप्शन चुनना होगा. आयोग ने साफ कहा है कि ऑफलाइन आवेदन या संशोधन किसी भी कंडीशन में एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे. 

आवेदन वापस न लेने पर सख्त कानूनी कार्रवाई

करेक्शन के अलावा आरपीएससी ने इस बार बेहद सख्त कदम भी उठाया है. यह कदम उन कैंडिडेट्स को लेकर है, जो बिना एलिजिबिलिटी के ही फर्जी तरीके से फॉर्म भर देते हैं. आयोग ने ऐसे अयोग्य उम्मीदवारों को 18 से 24 जुलाई 2026 के बीच अपना आवेदन वापस लेने का मौका दिया है. अगर कोई ऐसा कैंडिडेट अपना आवेदन वापस नहीं लेता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा ऐसे फर्जी उम्मीदवारों को आरपीएससी की सभी आगामी भर्ती परीक्षाओं से एक वर्ष के लिए बैन भी किया जा सकता है.

अनुपस्थित रहने वालों का OTR होगा ब्लॉक

आयोग केवल अयोग्य उम्मीदवारों पर ही सख्ती नहीं बरत रहा है, बल्कि उन कैंडिडेट्स पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है, जो फॉर्म तो भर देते हैं, लेकिन परीक्षा देने नहीं जाते. आयोग का मानना है कि परीक्षा आयोजित करने में काफी प्रशासनिक संसाधन और सरकारी धन खर्च होता है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हें निर्धारित अवधि में अपना आवेदन वापस ले लेना चाहिए. जो कैंडिडेट्स ऐसा नहीं करेंगे और बिना किसी कारण अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे. ऐसे नॉन-सीरियस कैंडिडेट्स की वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा हमेशा के लिए ब्लॉक की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: सबसे कम रैंक पर कहां मिल सकता है MBBS? पिछले साल के ट्रेंड से समझिए पूरा गणित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

← Previous Post
Next Post →

Related Posts

How To Active Windows 10 For free

How To Active Windows 10 For free

SBI PO Mains Exam Admit Card Released, Download From This Direct Link

SBI PO Mains Exam Admit Card Released, Download From This Direct Link

Allahabad High Court Group C and D Recruitment Exam Result Declared, Download Here

Allahabad High Court Group C and D Recruitment Exam Result Declared, Download Here

Exam schedule released for these recruitments including KVS primary teacher, officer, check here

Exam schedule released for these recruitments including KVS primary teacher, officer, check here

Want to go to US for job?  If you adopt these methods, you can get visa in less time

Want to go to US for job? If you adopt these methods, you can get visa in less time

  • ‘8 साल की दो या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी’, बयान पर PAK मौलवी की लगी क्लास
    ‘8 साल की दो या 4-4 साल की चार लड़कियों से शादी’, बयान पर PAK मौलवी की लगी क्लास
  • अबू धाबी में रूस-यूक्रेन में बीच हुई शांति वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति
    अबू धाबी में रूस-यूक्रेन में बीच हुई शांति वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
  • इटली के 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, निशाने पर PM मेलोनी की गाड़ी भी, सुरक्षा अलर्ट
    इटली के 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, निशाने पर PM मेलोनी की गाड़ी भी, सुरक्षा अलर्ट
  • पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप
    पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते समेत 8 पर आरोप तय, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप का आरोप
  • इजरायली संसद में भिड़ गईं नेतन्याहू की पत्नी और पूर्व PM नफ्ताली बेनेट, वीडियो Viral
    इजरायली संसद में भिड़ गईं नेतन्याहू की पत्नी और पूर्व PM नफ्ताली बेनेट, वीडियो Viral
  • जेल से फिर अस्पताल पहुंचे इमरान खान, आंख में समस्या, रिपोर्ट से क्या पता चला
    जेल से फिर अस्पताल पहुंचे इमरान खान, आंख में समस्या, रिपोर्ट से क्या पता चला
  • क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? UAE पीस टॉक के दौरान PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’
    क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? UAE पीस टॉक के दौरान PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’
  • ट्रंप को पहले ही मिल गया था हुआंग को लेकर सीक्रेट अलर्ट, रिपोर्ट में खुलासा
    ट्रंप को पहले ही मिल गया था हुआंग को लेकर सीक्रेट अलर्ट, रिपोर्ट में खुलासा
  • घर छोड़कर भागे US वित्त मंत्री, बंकर में ली शरण, क्या ईरान का सीक्रेट अटैक का प्लान?
    घर छोड़कर भागे US वित्त मंत्री, बंकर में ली शरण, क्या ईरान का सीक्रेट अटैक का प्लान?
  • प्रतिबंधों की वजह से टूटा ईरान? मार्को रुबियो का दावा, ‘एक्शन की जरूरत नहीं’
    प्रतिबंधों की वजह से टूटा ईरान? मार्को रुबियो का दावा, ‘एक्शन की जरूरत नहीं’
  • गाजा में बारिश बनी नई आफत, टेंटों में कैद हजारों परिवारों के सामने सर्दी, बेघर होने का खतरा
    गाजा में बारिश बनी नई आफत, टेंटों में कैद हजारों परिवारों के सामने सर्दी, बेघर होने का खतरा
  • खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? भारत निभा रहा अहम रोल
    खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? भारत निभा रहा अहम रोल
  • ‘मेरे जैसा कोई नहीं’, हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट
    ‘मेरे जैसा कोई नहीं’, हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट
  • ‘ईरान पर अब सैन्य हमले की जरूरत नहीं’, मार्को रुबियो बोले- ‘आर्थिक प्रतिबंध ही काफी’
    ‘ईरान पर अब सैन्य हमले की जरूरत नहीं’, मार्को रुबियो बोले- ‘आर्थिक प्रतिबंध ही काफी’
  • ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज कॉल कर प्रेशर बना रहे नेतन्याहू! रिपोर्ट में बड़ा दावा
    ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज कॉल कर प्रेशर बना रहे नेतन्याहू! रिपोर्ट में बड़ा दावा
  • महाभियोग की धमकियों पर भड़के US वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, ‘ये एक राजनीतिक तमाशा’
    महाभियोग की धमकियों पर भड़के US वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, ‘ये एक राजनीतिक तमाशा’
  • इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर मंडराया संकट! आइजनकोट संग 4 दिग्गजों ने मिलाया हाथ
    इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर मंडराया संकट! आइजनकोट संग 4 दिग्गजों ने मिलाया हाथ
  • ‘शेख हसीना की वापसी पर उन्हें फांसी…’, बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक का बड़ा बयान
    ‘शेख हसीना की वापसी पर उन्हें फांसी…’, बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक का बड़ा बयान
  • क्या रूस यूक्रेन में होगी सुलाह? अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत शुरू
    क्या रूस यूक्रेन में होगी सुलाह? अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत शुरू
  • जेन्सन हुआंग से पहले कौन-कौन हनीट्रैप में फंसा? जानें टॉप 5 बिलेनियर्स के किस्से
    जेन्सन हुआंग से पहले कौन-कौन हनीट्रैप में फंसा? जानें टॉप 5 बिलेनियर्स के किस्से
  • Explained: एम. जॉन हैरिसन को किस किताब के लिए साल 2026 का बुकर प्राइज मिला? कहानी जानिए
    Explained: एम. जॉन हैरिसन को किस किताब के लिए साल 2026 का बुकर प्राइज मिला? कहानी जानिए
  • ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं नेतन्याहू, क्या फिर होगा बड़ा अटैक?
    ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं नेतन्याहू, क्या फिर होगा बड़ा अटैक?
  • भारत में गिरफ्तारी के पीछे रूस का हाथ? अमेरिकी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक का बड़ा दावा
    भारत में गिरफ्तारी के पीछे रूस का हाथ? अमेरिकी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक का बड़ा दावा
  • ‘ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचला, जंग खत्म’, ट्रंप का दावा
    ‘ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचला, जंग खत्म’, ट्रंप का दावा
  • ट्रंप की मिडटर्म हार का विदेश नीति पर क्या होगा असर? पेरिस में G7 बैठक में उठेंगे सवाल
    ट्रंप की मिडटर्म हार का विदेश नीति पर क्या होगा असर? पेरिस में G7 बैठक में उठेंगे सवाल
  • Explained: आइसेनकोट का नेतन्याहू को न्योता, इजराइल में नई सरकार का रास्ता साफ़?
    Explained: आइसेनकोट का नेतन्याहू को न्योता, इजराइल में नई सरकार का रास्ता साफ़?
  • चीनी जासूस से Nvidia चेयरमैन के अफेयर पर बोले ट्रंप- ‘FBI कर रही जांच’
    चीनी जासूस से Nvidia चेयरमैन के अफेयर पर बोले ट्रंप- ‘FBI कर रही जांच’
  • आइजेनकोट के ग्रीन सिग्नल पर नेतन्याहू का इशारा, बोले- ‘यूनिटी गवर्नमेंट के लिए तैयार’
    आइजेनकोट के ग्रीन सिग्नल पर नेतन्याहू का इशारा, बोले- ‘यूनिटी गवर्नमेंट के लिए तैयार’
  • 100 दिनों तक कछुए-पक्षी खाकर समंदर में बचे 5 लोग, बच्चा समेत 4 ने भूख से तोड़ा दम
    100 दिनों तक कछुए-पक्षी खाकर समंदर में बचे 5 लोग, बच्चा समेत 4 ने भूख से तोड़ा दम

© 2026 Gorkha TV, All Rights Reserved