हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना

हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना


जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों ने एबीपी न्यूज़ की टीम पर हमला किया. एबीपी के रिपोर्टर वरुण भसीन के साथ बदसलूकी की गई और फिर उनपर हमला किया है. दिल्ली पुलिस ने एबीपी न्यूज की टीम को सुरक्षित निकाला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की टीम पर भी हमला किया.

CJP के प्रदर्शनकारियों ने abp की टीम पर किया हमला

एबीपी के रिपोर्टर वरुण भसीन ने कहा, ‘हम जब प्रोटेस्ट को दिखाने के लिए ग्राउंड पर पहुंचते हैं तो भीड़ का कोई चेहरा नहीं है, लेकिन भीड़ में छात्रों के साथ ऐसे कई नौजवान दिखे हैं, जो इस वक्त लगातार मीडिया की गाड़ियों पर हमला कर रहे हैं. वीडियो बना रहे हैं, कैमरे तोड़ने की कोशिश कर रहा है. इस भीड़ में हर कोई अपनी-अपनी अलग सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. अब तो ये लोग मीडिया को पत्थर मारने लगे हैं.’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सरकार से जवाबदेही की मांग की.जब प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से उनका सामना हुआ. पुलिस बल वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात था. यह विरोध प्रदर्शन नीट-यूजी पेपर लीक मामले और परीक्षा से जुड़ी अन्य अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया गया.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. सोमवार सुबह ही दंगा-रोधी वाहन भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गया था. प्रदर्शनकारियों की संसद की ओर मार्च करने की योजना को देखते हुए अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी और कुछ पाबंदियां भी लगाई थीं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बैरिकेड पार करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर सामने आई.





Source link