शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल


शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्शन में खरीदा था. उस वक्त बांग्लादेश में विवाद जारी था, जिसमें अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्मों-सितम देखने को मिला था. इसके बाद केकेआर की आलोचना हुई और टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को सीजन की शुरुआत से पहले ही रिलीज कर दिया था. अब शाहरुख की टीम नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन कर अपना हिस्सा बनाया. 

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शाहरुख की फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) खेलती है. फ्रेंचाइजी ने लीग के आगामी सीजन (CPL 2026) के लिए विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, जिसमें पाकिस्तान के स्पिनर उसमान तारिक (Usman Tariq) का नाम भी नजर आया, जिसे देख लोग भड़क गए. सीपीएल की तरफ से गुरुवार (23 जुलाई) को टीम के विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई. 

बता दें कि उस्मान पिछले सीजन भी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए ही खेलते हुए नजर आए थे. वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे. उस्मान ने 10 मैचों में 13.95 की औसत से 20 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.31 की रही थी. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. पाक स्पिनर की गेंदबाजी ने टीम को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था. यह उस्मान का कैरेबियाई प्रीमियर लीग का पहला ही सीजन था. 

टूर्नामेंट के आगामी सीजन की शुरुआत 07 अगस्त से होगी. नाइट राइडर्स की टीम सीजन में 08 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस सीजन कैसा प्रदर्शन करती है. 

उस्मान तारिक का करियर 

उस्मान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए नजर आए थे. विश्व कप के 5 मैचों में उन्होंने 14.10 की औसत से 10 विकेट चटकाए थे. 

वह अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 9 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. इन मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 11.16 की औसत से 18 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6.66 की इकॉनमी से रन खर्चे. 

 

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4…, पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे





Source link