सरकार के उद्यान निदेशालय और कृषि विभाग ने इस खास स्कीम की शुरुआत की है. जिससे मखाने की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार आएगा. विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि अब टेक्नोलॉजी ही किसानों की असली तरक्की की पहचान बनेगी. ऑटोमैटिक पॉपिंग मशीन के इस्तेमाल से न केवल मखाने का प्रोडक्शन कई गुना बढ़ेगा बल्कि किसानों की जेब में मुनाफा भी काफी ज़्यादा पहुंचेगा.

इस सरकारी सब्सिडी का स्ट्रक्चर किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. योजना के तहत जनरल कैटेगरी के आवेदकों को मशीन की कुल कीमत पर 40% की सब्सिडी मिलेगी, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 4 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, अगर आवेदक महिला है, या फिर SC और ST वर्ग से आती है, तो उसे सीधे 50% यानी 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

टेक्नोलॉजी की बात करें तो यह ऑटोमैटिक मखाना पॉपिंग मशीन प्रति घंटे कम से कम 20 किलो या उससे भी ज़्यादा मखाना फोड़ने की ज़बरदस्त कैपेसिटी रखती है. हाथों से फोड़ने के पुराने और थका देने वाले तरीके के मुकाबले इसमें टाइम बहुत कम लगता है. इसके अलावा, मशीन पूरी तरह से ढकी और हाइजीनिक होने की वजह से मखाने में धूल-मिट्टी नहीं मिलती और एकदम साफ़-सुथरा माल तैयार होता है.

इस नई मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम बिजली और कम एनर्जी कंजम्प्शन में बहुत ही स्मूथली काम करती है. इसमें मखाना जलने या ख़राब होने का रिस्क न के बराबर रहता है. जिससे हर दाना एक जैसा और बढ़िया क्वालिटी का बाहर निकलता है. इस मशीन से मिलने वाले मखाने की मार्केट में बहुत डिमांड होती है और बड़ी कंपनियों को खूब पसंद आता है.

बिहार सरकार केवल मशीन पर ही नहीं बल्कि मखाना सेक्टर को हर लेवल पर मज़बूत करने के लिए कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है. इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट मिशन के तहत राज्य के प्रमुख 16 मखाना उत्पादक जिलों में फार्मिंग का एरिया लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसके तहत किसानों को एडवांस्ड सीड्स, फ्री बीज बाटें जा रहे हैं और खेती के लिए ज़रूरी टूल्स भी दिए जा रहे हैं.

इस सरकारी सब्सिडी का स्ट्रक्चर किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. योजना के तहत जनरल कैटेगरी के आवेदकों को मशीन की कुल कीमत पर 40% की सब्सिडी मिलेगी, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 4 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, अगर आवेदक महिला है, या फिर SC और ST वर्ग से आती है तो उसे सीधे 50% यानी 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

टेक्नोलॉजी की बात करें तो यह ऑटोमैटिक मखाना पॉपिंग मशीन प्रति घंटे कम से कम 20 किलो या उससे भी ज़्यादा मखाना फोड़ने की ज़बरदस्त कैपेसिटी रखती है. हाथों से फोड़ने के पुराने और थका देने वाले तरीके के मुकाबले इसमें टाइम बहुत कम लगता है. इसके अलावा, मशीन पूरी तरह से ढकी और हाइजीनिक होने की वजह से मखाने में धूल-मिट्टी नहीं मिलती और एकदम साफ़-सुथरा माल तैयार होता है.

इस नई मशीन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम बिजली और कम एनर्जी कंजम्प्शन में बहुत ही स्मूथली काम करती है. इसमें मखाना जलने या ख़राब होने का रिस्क न के बराबर रहता है. जिससे हर दाना एक जैसा और बढ़िया क्वालिटी का बाहर निकलता है. इस मशीन से मिलने वाले मखाने की मार्केट में बहुत डिमांड होती है और बड़ी कंपनियों को खूब पसंद आता है.
Published at : 08 Aug 2026 02:36 PM (IST)






