सूर्य ग्रहण के समय बच्चे के जन्म को लेकर समाज में कई तरह की मान्यताएं सुनने को मिलती हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ लोग ग्रहण के समय जन्म को खास मानते हैं और मानते हैं कि ऐसे बच्चे की कुंडली में ग्रहण का प्रभाव देखा जा सकता है. हालांकि सिर्फ ग्रहण के समय जन्म लेने से बच्चे का भविष्य तय नहीं होता.
बच्चे के स्वभाव और जीवन से जुड़े ज्योतिषीय आकलन के लिए जन्म की तारीख, सही समय और स्थान के आधार पर पूरी कुंडली देखी जाती है. वहीं विज्ञान के अनुसार ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे को लेकर कोई विशेष खतरा या असामान्यता साबित नहीं हुई है.






