Hindi Panchang, 13 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार है. सावन के गुरुवार को वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए पति और पत्नी साथ मिलकर विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करे. शिक्षा और करियर में सफलता के लिए गुरुवार को गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद लें.
–
13 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 13 August 2026)
- तिथि – शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (12 अगस्त 2026, रात 11:06 से 13 अगस्त 2026, रात 9:35 तक)
- वार – गुरुवार
- नक्षत्र – आश्लेषा
- योग – वरीयान
- सूर्योदय – सुबह 5:49
- सूर्यास्त – शाम 7:01
- चंद्रोदय – शाम 7:57
- चंद्रास्त – सुबह 6:57
- चंद्र राशि – सिंह
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ चौघड़िया – सुबह 5:49 – 7:29
- सुबह का लाभ चौघड़िया – दोपहर 12:27 – 2:07
- दोपहर का अमृत चौघड़िया – दोपहर 2:07 – 3:47
- शाम का शुभ चौघड़िया – शाम 5:27 – 7:07
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu Kaal)
- राहुकाल – दोपहर 1:27 – 3:07 बजे
- यमगण्ड काल – सुबह 5:49 – 7:29 बजे
- गुलिक काल – सुबह 9:09 – 10:48 बजे
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar – 13 August 2026)
- सूर्य – कर्क
- चंद्रमा – सिंह
- मंगल – मिथुन
- बुध – कर्क
- गुरु – कर्क
- शुक्र – कन्या
- शनि – मीन (वक्री)
- राहु – कुंभ
- केतु – सिंह
12 अगस्त का राशिफल
मेष राशि
व्यापार में धन लाभ और आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.
वृष राशि
कारोबार में लाभ के योग हैं और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संपर्क में आने वाले लोगों से मधुर व्यवहार रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें.
मिथुन राशि
नौकरी में तरक्की के साथ नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं. छात्रों के लिए नया कोर्स शुरू करने और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का योग है.
कर्क राशि
सोचे हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह राशि
निवेश में जल्दबाजी से बचें और कामकाज में संतुलन बनाए रखें. संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा.
कन्या राशि
रोजगार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ देगा. परिवार की सलाह से उलझनें दूर होंगी और रिश्ते बेहतर होंगे.
तुला राशि
समाज में सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में धन लाभ के योग हैं. साझेदारी और निवेश में सोच-समझकर फैसला लें.
वृश्चिक राशि
नई योजनाओं और करियर की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा. किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है और धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.
धनु राशि
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और नए काम के प्रस्ताव मिलेंगे. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन कारोबार में सावधानी रखें.
मकर राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव बढ़ेगा. वरिष्ठों से सीखने और जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे करने का मौका मिलेगा.
कुंभ राशि
विदेशी कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकता है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी. घर का माहौल शांत रहेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
मीन राशि
कारोबार में बड़ा लाभ और अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करियर और कामकाज में फायदेमंद साबित होगी.
पीला
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






