‘अब ईरान पर अटैक नहीं करेगा US, लेकिन…’, रूबियो ने बताया अगला प्लान

‘अब ईरान पर अटैक नहीं करेगा US, लेकिन…’, रूबियो ने बताया अगला प्लान


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने की उम्मीद नहीं है. इसके बजाय ज्यादा ध्यान दबाव बनाने के अन्य तरीकों पर है, जिसमें इस सप्ताह घोषित प्रतिबंध भी शामिल हैं.

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक कई सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों को रुबियो का ये मैसेज ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका का मानना ​​है कि वह नेवल ब्लॉकेड के जरिए ईरान का दम घोंट रहा है. साथ ही होर्मुज से लगातार अधिक मात्रा में तेल बाहर निकाल रहा है. यह इस बात का भी संकेत है कि ट्रंप युद्ध से परेशान हैं और चाहते हैं कि यह खत्म हो जाए. 

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि रुबियो ने ये साफ कर दिया है कि अमेरिका बड़े पैमाने पर युद्ध अभियानों में लौटने की योजना नहीं बना रहा है, लेकिन अगर ईरान पहले हमला करता है तो उन्होंने हमलों की संभावना से इनकार नहीं किया.

एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी नेवी द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटाना युद्ध में एक निर्णायक मोड़ है, जिसने ईरान के दबाव बनाने को काफी हद तक बेअसर कर दिया है.

ईरान को लेकर अमेरिका की नई नीति
रुबियो ने अपने कई समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिका की ईरान के प्रति मौजूदा नीति की रूपरेखा बताई. उन्होंने बताया कि फिलहाल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से बचना है.

अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और ट्रेजरी विभाग के नई प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है. होर्मुज के माध्यम से और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में जितना संभव हो, उतना तेल पहुंचाना. एक-दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कम से कम मध्यावधि चुनावों तक यही नीति रहने की उम्मीद है, इसके बाद नए सिरे से सैन्य अभियान पर विचार हो सकता है.

होर्मुज से मंगलवार को कितने जहाज गुजरे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिपिंग डेटा से पता चला है कि मंगलवार को होर्मुज से गुजरने वाले कमोडिटी जहाजों की संख्या 5 रही. एक दिन पहले की तुलना में इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह संख्या औसत से काफी कम है.

शिप-ट्रैकिंग कंपनी Kpler के शुरुआती डेटा का हवाला देते हुए रॉयटर्स ने बताया कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) ले जा रहे 2 टैंकर और बिटुमेन ले जा रहा 1 टैंकर जलडमरूमध्य से बाहर निकले, जबकि खाली प्रोडक्ट टैंकर इस जलमार्ग में दाखिल हुए.

ये भी पढ़ें 

अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला



Source link