ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बड़ा फैसला करते हुए 45 जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसमें भारत और पाकिस्तान के भी जहाज शामिल हैं. ईरान का आरोप है कि इन जहाजों ने हॉर्मुज से जुड़े नियमों को तोड़ा है.
ईरान ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ग्रीस, कतर, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के जहाज भी शामिल में हैं. लिस्ट में नॉर्वे भी शामिल है. ईरान ने भारत के दो जहाजों को प्रतिबंधित किया है.
पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने क्या की थी घोषणा
ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (पीजीएसए) ने रविवार को घोषणा की थी कि जो जहाज हॉर्मुज से गुजरते समय ईरान के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके भविष्य के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. पीजीएसए ने कहा कि संभावित प्रतिबंधों में जुर्माना, हिरासत में लेना या जहाज को जब्त करना शामिल हो सकता है.
पीजीएसए ने पर्शियन गल्फ क्षेत्र में आने-जाने वाला माल भेजने वाले व्यापारियों और कंपनियों से कहा कि वे किसी जहाज को किराए पर लेने से पहले उसकी वेबसाइट पर मौजूद ‘नियमों का पालन न करने वाले जहाजों’ की सूची जरूर देख लें, जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
हॉर्मुज को लेकर अभी क्या है स्थिति
बता दें कि मंगलवार को हॉर्मुज से पांच कमोडिटी जहाज गुजरे. यह संख्या पिछले दिन के मुकाबले लगभग वैसी ही थी, लेकिन 15 जहाजों के 10 दिन के औसत से काफी कम थी. Kpler के 0408 GMT पर दर्ज डेटा के मुताबिक, दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर और एक बिटुमेन टैंकर हॉर्मुज से बाहर निकले, जबकि दो खाली प्रोडक्ट टैंकर इसमें दाखिल हुए.
अमेरिका-ईरान के बीच कम नहीं हो रहा तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थम चुका है, लेकिन तनाव अभी भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वे ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं. अमेरिका अब ईरान को आर्थिक मोर्चे पर घेरेगा. लिहाजा काफी हद तक संभव है कि अब दोबारा अटैक नहीं होगा.
यह भी पढ़ें : ‘मेरी मां का परिवार भारत में…’, भागवत के कार्यक्रम से चिढ़े जोहरान ममदानी?





