फ्रांस में पशुओं में पाए जाने वाले ‘Shamonda’ वायरस का पहला इंसानी मामला सामने आया है. करीब 60 साल के मरीज की मौत हो गई. शक है कि संक्रमित कीड़े के काटने से वायरस फैला. WHO के मुताबिक फिलहाल इसके बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा कम है और आम लोगों के लिए किसी खतरे की पहचान नहीं हुई है.
WHO चीफ डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा, फ्रांस में पहली बार इंसानों के भीतर ‘शामोंडा वायरस’ के संक्रमण का पहला केस सामने आया है. इससे पहले यह वायरस केवल जानवरों में ही पाया जाता था. पीड़ित की इम्युनिटी बेहद कमजोर थी, जिसकी वजह से उनके संक्रमित होने और बीमारी के गंभीर रूप लेने का खतरा ज्यादा था. दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई.’
जानवरों को प्रभावित करता है शामोंडा वायरस
शामोंडा वायरस मुख्य रूप से गाय-भैंस, भेड़, बकरी और घोड़ों जैसे जानवरों को प्रभावित करता है. ऐसा माना जाता है कि यह वायरस ‘मिज’ (एक प्रकार का छोटा मक्खी जैसा कीड़ा) के काटने से जानवरों के बीच फैलता है. यह वायरस इंसानों में कैसे फैलता है, इसे पूरी तरह समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है.
#France has reported the first documented case of a human infection with #Shamonda virus, a virus only previously detected in animals. The patient was immunocompromised, which made them more vulnerable to infection and severe disease, and unfortunately died. My heartfelt condolences to their loved ones. Shamonda virus primarily affects animals such as cattle, sheep, goats and horses. The virus is thought to spread between animals by the bites of a midge, which is a small fly-like insect. Further studies are needed to fully understand transmission. The French patient was in an area where the Shamonda virus was circulating in animals and where Culicoides midges were also present. @WHO is in contact with French authorities who are collecting information to better understand the source of infection in the first human patient, possible routes of transmission and any potential risk to public health.
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) October 22, 2026
क्या बोले WHO चीफ?
घेब्रेयेसस ने बताया, फ्रांस का यह मरीज ऐसे इलाके में था, जहां जानवरों के बीच शामोंडा वायरस फैला हुआ था और वहां यह कीड़ा भी मौजूद था. उन्होंने कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन फ्रांस के अधिकारियों के संपर्क में है, जो इस पहले मरीज में संक्रमण के सोर्स, फैलने के तरीकों और आम लोगों के स्वास्थ्य को इससे होने वाले संभावित खतरों को बेहतर ढंग से समझने के लिए जानकारी जुटा रहे हैं.
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा





