दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- ‘जय माता दी’

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- ‘जय माता दी’


न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को दुर्गा पूजा से शुभ अवसर पर न्योता दिया गया था. इस मौके पर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस सप्ताह, मुझे न्यूयॉर्क क्वींस में रहने वाले हिंदुओं के साथ नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयादशमी मनाने का सौभाग्य मिला. हमने गरबा किया, आरती की, सिंदूर खेला और देवी दुर्गा का सम्मान किया.

मेयर जोहरान ममदानी ने आगे लिखा कि इलिनोइस के एक हिंदू मंदिर में हुई सामूहिक गोलीबारी की कोशिश के बाद इस तरह से शहर के मंदिरों में खुशी, आस्था और समुदाय के साथ एक साथ आना सम्मान की बात थी. आइए, हम सब मिलकर नफरत के खिलाफ खड़े होते हैं. हम एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं. इसे जिम्मेदारी से निभाते हैं. जय माता दी.

शेखर कृष्णन ने शेयर किया पोस्ट

भारतीय मूल के न्यूयॉर्क काउंसिल मेंबर शेखर कृष्णन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जैक्सन हाइट्स के ओम शक्ति मंदिर में दुर्गा पूजा मनाने के उन्हें न्योता दिया गया था. इस मौके पर मेयर जोहरान ममदानी भी मौजूद थे, जो उनके लिए सम्मान की बात है. शेखर कृष्णन ने आगे लिखा कि हमने मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत,मातृत्व और ब्रह्मांड में नारी शक्ति और अज्ञानता पर धर्म की विजय का जश्न मनाया है.



Source link