बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर दिव्येंदु शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दिव्येंदु इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में उन्हें पत्नी आकांक्षा दहिया के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान लोगों की नजरें उनकी पत्नी पर टिक गईं. तो चलिए जानते हैं आखिर ‘मिर्जापुर’ के ‘मुन्ना भैया’ की पत्नी आकांक्षा कौन हैं और क्या करती हैं.
बेहद हसीन हैं आकांक्षा दहिया
दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा दहिया एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं. उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है और वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हालांकि, खूबसूरती के मामले में आकांक्षा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न, आकांक्षा हर लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं और अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं.
आकांक्षा दहिया और दिव्येंदु शर्मा की लव स्टोरी
आकांक्षा और दिव्येंदु की पहली मुलाकात दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में हुई थी. दिव्येंदु यहां पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट थे, जबकि आकांक्षा की क्लास और सब्जेक्ट दोनों अलग थे. हालांकि, शायद किस्मत को दोनों का मिलना मंजूर था. कॉलेज में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे उन्हें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगने लगा.
देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. हैरानी की बात ये है कि दिव्येंदु ने आकांक्षा के सामने अपने दिल की बात कहने में एक-दो साल नहीं, बल्कि पूरे 7 साल लगा दिए.
ये भी पढ़ें: ईशा रिखी से तलाक अनाउंस करते ही बादशाह ने रिलीज किया नया गाना ‘चिमना’, मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू
साल 2012 में रचाई शादी
दिव्येंदु ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनमें इतना कॉन्फिडेंस नहीं था कि वो आकांक्षा के सामने खुलकर अपने दिल की बात कह सकें. इसी वजह से उन्हें प्रपोज करने में पूरे सात साल लग गए. साल 2011 में अपनी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ की रिलीज के बाद दिव्येंदु ने आकांक्षा को प्रपोज किया था.
इसके बाद दोनों ने साल 2012 में बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी की. उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे.
सोशल मीडिया से दूर हैं आकांक्षा दहिया
आकांक्षा कभी-कभार दिव्येंदु के फिल्म प्रीमियर या खास इवेंट्स में उनके साथ नजर आती हैं. हालांकि, वो सोशल मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं.
दिव्येंदु के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी आकांक्षा के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. आकांक्षा दहिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है.
ये भी पढ़ें: 24 घंटों में बिके 168.69 हजार टिकट, 25वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा, Toxic को पछाड़ा






