अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ईरान संग युद्ध को लेकर खुश नहीं हैं और उन्होंने अपने पिता के साथ बातचीत में इस पर चिंता जताई. ‘द अटलांटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप के बेटे (डॉन जूनियर) ने कहा था कि उनके पिता अमेरिका को मिडिल ईस्ट के किसी और युद्ध में न उलझाएं.
उसी साल, जब ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों से हमला किया तो डॉन जूनियर ने एक्स पर लिखा, “याद है जब लोग कहते थे कि ट्रंप हमें ईरान के साथ एक बड़े युद्ध में झोंक देंगे? ऐसे मौकों पर हमें यह एहसास होना चाहिए कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ट्रंप हैं, उनकी ताकत और उनका दृढ़ संकल्प है.”
Remember when they said Trump would get us into a full-blown war with Iran? Times like these should make us all realize how lucky we were to have Trump, his strength and his resolve.
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) April 13, 2024
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर
हालांकि, ढाई साल बाद ट्रंप ने अमेरिका को ईरान के साथ एक ऐसे सैन्य संघर्ष में धकेल दिया है, जिसका कोई अंत नजर नहीं आता. रिपोर्ट के मुताबिक डॉन जूनियर ने कईं बार निजी तौर पर ट्रंप से कहा है कि वे ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं. उनका मानना है कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के किसी युद्ध में नहीं उलझना चाहिए. ट्रंप के बेटे दिवंगत चार्ली कर्क के भी करीबी रहे हैं, जो खुद भी युद्ध के खिलाफ थे.
रिपोर्ट के मुताबिक डॉन जूनियर ने इस विषय पर अपने विचार निजी रखे हैं, क्योंकि वह कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने पिता से अलग राय नहीं रखेंगे. ईरान युद्ध ने ‘MAGA’ गुट के भीतर बढ़ती दरार को उजागर कर दिया है. ‘हॉक्स’ (युद्ध समर्थक गुट) का तर्क है कि विदेशी युद्धों में उलझना, देश की अपनी प्राथमिकताओं के साथ विश्वासघात करने जैसा है.
जेडी वेंस समेत कई लोग जता चुके हैं संदेह
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत ट्रंप के टॉप अधिकारियों ने भी इजराइल के सैन्य अभियान का समर्थन करने पर चर्चा करते समय निजी तौर पर इस संघर्ष को लेकर संदेह जताया है. CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो जैसे अधिकारियों ने फरवरी में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के शुरुआती प्रस्ताव पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा कि क्या हवाई हमलों के जरिए सत्ता परिवर्तन का अभियान वास्तव में संभव है भी या नहीं.
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप





