अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान

अभिषेक-वैभव ओपनर, एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान; तिलक कप्तान और पाटीदार उपकप्तान


BCCI ने 2026 पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है. तिलक वर्मा को कप्तानी और रजत पाटीदार को उपकप्तानी मिली है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 29 नवंबर 2026 के बीच कतर के दोहा में किया जाएगा. इंडिया-ए टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है.

टूर्नामेंट में भारत-ए को ग्रुप बी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और पाकिस्तान-ए के साथ रखा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग, चीन शामिल हैं. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को होंगे. इसके बाद फाइनल रविवार, 29 नवंबर को होगा.

22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नोट कर लें शेड्यूल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 22 नवंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. टीम इंडिया 20 नवंबर से नेपाल से भिड़ेगी. इसके बाद रविवार, 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से इंडिया-ए का मैच होगा. ये दोनों मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 24 नवंबर को इंडिया-ए की टीम यूएई से भिड़ेगी. यह मुकाबला दोहा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद 26 और 27 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे. रविवार, 29 नवंबर को पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपरज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान

यह भी पढ़ें- 

न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान



Source link