हमें रिफंड चाहिए बस… PNB फ्रॉड केस में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, जानें कब तक मिलेंगे पैसे

हमें रिफंड चाहिए बस… PNB फ्रॉड केस में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, जानें कब तक मिलेंगे पैसे


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ग्रेटर नोएडा PNB धोखाधड़ी पर ग्राहकों का प्रदर्शन, रिफंड की मांग.
  • बैंक कर्मचारी ने किसानों की FD से 35 करोड़ रुपये ठगे.
  • प्रशासन ने शनिवार तक रिफंड का आश्वासन दिया, CBI जांच जारी.
  • किसानों ने 5 नवंबर तक ब्याज सहित रिफंड की मांग रखी.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फ्रॉड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को ग्रेटर नोएडा के ऐछर ब्रांच में सैकड़ों की तादात में परेशान ग्राहक जमा हुए. इनकी बैंक से बस एक ही मांग है कि ‘हमारा रिफंड वापस करो.’

कल बैंक परिसर में जमा हुए लोगों में किसान, स्थानीय वकील और मजदूर प्रतिनिधि शामिल थे. बढ़ते हंगामे के बीच प्रदर्शनकारियों ने बैंक के दरवाजे को भी बंद करने की कोशिश की. साफ है कि ग्राहकों में 35 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर काफी गुस्सा है. आखिरकार बात उनकी गाढ़ी कमाई की है.

कैसे हुआ था फ्रॉड?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, फ्रॉड का यह मामला किसी हैकर या स्कैमर से नहीं जुड़ा है, बल्कि इसे बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने अंजाम दिया है. इस काम में महिला ने अपने साथी बैंक कर्मचारियों के कंप्यूटर लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का गलत किया.

इसमें खासतौर पर उन किसानों के बैंक अकाउंट्स को निशाना बनाया गया, जिन्हें जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन के बदले मुआवजे की मोटी रकम मिली थी. फ्रॉड के दौरान बिना ग्राहकों की मर्जी और ओटीपी के उनके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को मैच्योरिटी से पहले ही बंद करा दिया गया. एफडी टूटने के बाद करोड़ों रुपये की नकदी जब सेविंग्स अकाउंट में आई, तो उसे आनन-फानन में फर्जी और निष्क्रिय खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया. 

ग्राहकों को प्रशासन का भरोसा

कल इसी सिलसिले में बैंक परिसर में जमा हुए ग्राहकों को शांत करने के लिए मौके पर अतिरिक्त डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार को पहुंचना पड़ा. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि शनिवार तक सभी प्रभावित ग्राहकों के पैसे वापस मिल जाएंगे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई भी जांच में जुटी हुई है. बैंक ने भी साफ कह दिया है कि  जांच पूरी होते ही सभी वास्तविक दावों का पूरा पैसा लौटाया जाएगा. अब तक प्राप्त कुल 58 शिकायतों में से 16 प्रभावित खाताधारकों की शिकायतों का निपटारा कर उन्हें ब्याज सहित लगभग 7.80 करोड़ रुपये की राशि वापस कर दी गई है. 

किसानों ने दिया अल्टीमेटम

भारतीय किसान यूनियन और स्थानीय किसान संघर्ष समिति जैसे किसान संगठनों ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को गुरुवार, 5 नवंबर 2026 तक की डेडलाइन दी है. अगर इस दिन उन्हें ब्याज सहित रिफंड नहीं मिला, तो शुक्रवार से नई दिल्ली के भीखाजी कामा प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के हेड ऑफिस पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया जाएगा. साथ ही ग्रेटर नोएडा के जिस ब्रांच में फ्रॉड का यह मामला हुआ है वहां सहित अन्य प्रशासनिक दफ्तरों के बाहर भी काम-काज पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी गई है. 

ये भी पढ़ें:

सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब पैसे पर मिलेगा ज्यादा ब्याज



Source link