10, 20 और 50 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे, हुई किल्लत? RBI ने क्या बताया

10, 20 और 50 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे, हुई किल्लत? RBI ने क्या बताया


दिवाली के दिन नजदीक हैं और इसी बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने लोगों को परेशान कर दिया है. खासतौर से व्यापारी इस मैसेज से ज्यादा प्रभावित हो रहा है. असल में व्हॉट्सअप पर एक मैसेज आ मिल रहा है, जो आरबीआई के सर्कुलर जैसा है. इसमें बताया गया है कि अब देशभर में छोटे नोट जैसे 10 रुपए, 20 रुपए और 50 रुपए की कमी होने वाली है.

साथ ही साथ इसमें बैंक नोट किल्लत के कारण के बारे में भी बताया गया है. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये बात सच है? और अगर हां, तो 10, 20, 50 रुपए के नोट कम होने के बाद बाजार पर क्या असर पड़ेगा. यहां से समझते हैं. 

वायरल हो रहे फोटो में क्या है?
सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें ये दावा किया जा रहा है कि 10, 20 और 50 रुपए के नोट की किल्लत होने वाली है और दिवाली पर इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. 

इस फोटो पर आरबीआई का नाम, लोगो और गर्वनर के हस्ताक्षर भी है. साथ ही साथ इस पोस्ट में ये भी कहा जा रहा है कि सरकार के कैश लेस समाज के विजन को देखते हुए छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे- धीरे कम की जा रही है. ग्राहकों को यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है.

क्या है सच्चाई?
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने X हैंडल पर इस वायरल फोटो को फर्जी बताया है. पीआईबी ने कहा है कि व्हाट्सएप पर जो मैसेज फैलाया जा रहा है कि RBI ने घोषणा की है कि दिवाली से पहले 10, 20 और 50 के नए नोट की कमी हो जाने वाली है, ये गलत है.  

सच्चाई तो ये है कि RBI ने नोट की उपलब्धता को लेकर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. आपको झूठे दावों से सावधान रहने की जरूरत है.

फर्जी मैसेज देखें तो क्या करें?
अगर ऐसा कोई मैसेज आपके व्हॉट्सअप पर आए तो सबसे पहले तो ऑफिशियल सोर्स से कंफर्मेशन लें और बिना सत्यापित दावों को भूलकर भी आगे शेयर न करें. 

इसके अलावा आप ऐसे फोटो को पीआईबी (+91 8799711259) के पास फैक्ट चेक के लिए भी भेज सकते हैं. 

धनतेरस के दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें दिवाली की छुट्टी पर बैंक का क्या अपडेट



Source link