मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता

मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के भाजपा उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया की शादी के रिसेप्शन में शिरकत की, जिसकी शादी कांग्रेस के दिग्गज नेता करण सिंह के पोते आरके मार्तंड सिंह के साथ हुई. दिल्ली में आयोजित समारोह में अकाली दल के कई बड़े नेता मौजूद थे. हरियाणा हिसार से पूर्व लोकसभा सांसद कुलदीप बिश्नोई भी शादी में हिस्सा लिया. 

शादी के खास मौके पर कुलदीप बिश्नोई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं मेरे प्रिय मित्र  मनप्रीत बादल जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित रिसेप्शन में रेणुका और भव्य के साथ शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे.

दिल्ली सरकार के मिनिस्टर ने लिया हिस्सा

दिल्ली सरकार में खाद्य मिनिस्टर मनिंदर सिंह सिरसा ने भी मनप्रीत सिंह बादल की बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंने एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली में रिया और राजकुमार मार्तंड सिंह के रिसेप्शन में शामिल होने का सौभाग्य मिला. इस खुशी के मौके पर बादल परिवार और जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार के बीच के खास रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगा.

सरदार मनप्रीत सिंह बादल जी, सरदारनी विनू जी और पूरे परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. वाहेगुरु नवविवाहित जोड़े को जीवन भर का प्यार, खुशियां और साथ बिताए गए अनमोल पल प्रदान करें.



Source link