- पात्रता MyJio ऐप में जांचें; दूसरा वाउचर ऐप में.
Jio Buy 1 Get 1 Free Offer : मोबाइल रिचार्ज कराते समय अगर उसी कीमत में दो बार रिचार्ज का फायदा मिल जाए, तो इससे बेहतर डील क्या होगी. टेलीकॉम कंपनियों के बीच यूजर्स को अपने साथ जोड़ने की होड़ के बीच Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड यूजर्स के लिए ऐसा ही ऑफर पेश किया है. कंपनी कुछ रिचार्ज प्लान पर Buy 1 Get 1 Free का फायदा दे रही है. ऐसे में यूजर्स को एक प्लान से रिचार्ज कराने पर उसी कीमत का दूसरा रिचार्ज वाउचर बिल्कुल फ्री मिल सकता है. खास बात यह है कि इस ऑफर में 299 रुपये और 349 रुपये वाले प्लान शामिल हैं, हालांकि यह सुविधा फिलहाल सभी यूजर्स के लिए नहीं है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किन प्लान पर यह फायदा मिल रहा है और आपके नंबर पर यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं.
Jio के 299 रुपये वाले प्लान पर क्या मिलेगा?
जियो का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है. इसमें JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान के तहत पात्र यूजर्स को 299 रुपये का एक और रिचार्ज वाउचर फ्री दिया जा रहा है.
349 रुपये के रिचार्ज पर भी फ्री वाउचर
जियो के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाती है. प्लान में अनलिमिटेड 5G एक्सेस के अलावा JioHotstar Mobile और 50GB स्टोरेज वाला JioAICloud भी शामिल है. इसकी एक और खासियत Canva Pro Lite का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है. Buy 1 Get 1 Free ऑफर के तहत पात्र यूजर्स को 349 रुपये का दूसरा रिचार्ज वाउचर भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें – Upcoming Smartphone List : इस सप्ताह के बाद आने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, एक बार जरूर चेक करें वॉच लिस्ट
कैसे चेक करें आपके नंबर पर ऑफर है या नहीं?
यह ऑफर सभी जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. इसकी पात्रता नंबर के हिसाब से तय की जा रही है. यूजर MyJio ऐप में लॉग इन करके होमपेज पर दिखने वाले प्रमोशनल बैनर में इसकी जानकारी देख सकते हैं. इसके अलावा Recommended Plans For You सेक्शन में 299 और 349 रुपये वाले प्लान पर Buy 1 Get 1 Free का बैज भी चेक कर सकते हैं. ऑफर उपलब्ध होने पर रिचार्ज करने के बाद दूसरा वाउचर सात दिनों के अंदर MyJio ऐप के Vouchers सेक्शन में क्रेडिट किया जा सकता है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर ऑफर की उपलब्धता जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें – Samsung Smartwatch HMG Edition : कलाई पर दिखेगा Hyundai का स्टाइल, Samsung की इन वॉच में होगा नया बदलाव






