मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें 12 नवंबर से प्रति लीटर अब कितना महंगा मिलेगा?

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें 12 नवंबर से प्रति लीटर अब कितना महंगा मिलेगा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध के दाम बढ़ाए.
  • किसानों से दूध खरीद की लागत बढ़ने से फैसला.
  • विभिन्न श्रेणियों के दूध 2 से 4 रुपये महंगे हुए.
  • अमूल ने भी इसी कारण हाल ही में दाम बढ़ाए.

महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और झटका लगने जा रहा है. दरअसल, मदर डेयरी गुरुवार, 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है. इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे. अब फिर से कीमतें बढ़ने जा रही हैं. 

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है. इस वजह से कंपनी को इस बढ़े हुए कॉस्ट का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है. मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली कुल आय का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे दूध उत्पादक किसानों को देती है.

अब कितने में मिलेगा दूध?

NCR में टोन्ड दूध (खुला दूध) की कीमत 58 प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

टोन्ड दूध (पैकेट वाला) की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

डबल टोन्ड दूध की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.

गाय के दूध की कीमतें 62 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं.

क्रमवार चेक करें रेट

दूध की किस्म पुरानी कीमत (प्रति लीटर) नई कीमत (प्रति लीटर कुल बढ़ोतरी
फुल क्रीम दूध (पाउच) 72 रुपये 76 रुपये 4 रुपये
गाय का दूध 62 रुपये 65 रुपये 3 रुपये
टोंड मिल्क (पाउच) 60 रुपये 62 रुपये 2 रुपये
टोंड मिल्क (थोक/बल्क वेंडेड) 58 रुपये 60 रुपये 2 रुपये
डबल टोंड मिल्क 54 रुपये 56 रुपये 2 रुपये

क्या अमूल ने भी बढ़ाए हैं दाम?

अमूल ने आखिरी बार दूध के दाम 14 मई 2026 को 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे. अभी दीवाली से पहले कंपनी ने अपने घी की कीमत में 40 से 50 रुपये प्रति लीटर और टेबल बटर (500 ग्राम पैक) की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है. अमूल ने भी मदर डेयरी की ही तरह दूध उत्पादन की बढ़ती लागत और किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के हुई बढ़ोतरी को इस हाइक का कारण बताया. 

ये भी पढ़ें:

5 मिलियन टन चावल बेचेगी सरकार, बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम 



Source link