फिल्मी अंदाज में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को किया प्रपोज, सगाई की तस्वीरें वायरल

फिल्मी अंदाज में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को किया प्रपोज, सगाई की तस्वीरें वायरल


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. हाल ही में ट्रेड डील के जरिए अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में चले गए हैं, लेकिन बुधवार को अचानक वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, अर्शदीप सिंह ने बुधवार, 11 नवंबर को फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड समरीन कौर को प्रपोज किया. उन्होंने समरीन को रिंग (अंगूठी) भी पहनाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

वायरल तस्वीर में अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को प्रपोज करते दिख रहे हैं. वह समरीन को अंगूठी पहनाते हुए काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं. अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में अपनी जिंदगी के इस हसीन मोमेंट को क्रिएट किया. अर्शदीप और समरीन ने सोशल मीडिया पर इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया. 

सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए अर्शदीप और समरीन ने लिखा, ‘जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे को सौंपा. जीवनभर के इस साथ के नाम 11.11.2026 (हाय मंगेतर).’

कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर समरीन कौर?

बता दें कि अर्शदीप और समरीन एक दूसरे को लंबे समय के डेट कर रहे हैं. समरीन को कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में देखा गया है. उनका ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आता है. समरीन बॉलीवुड फिल्म ’83’ में भी दिखी थीं. उनका रोल छोटा था, लेकिन यादगार बन गया. इसके अलावा समरीन ने नेल पॉलिश जैसी वेब फिल्म और कई हिट पंजाबी गानों में काम किया है. समरीन मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर भी रह चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें- 

हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स में जाने पर दिया पहला बयान, कप्तानी पर सब कर दिया साफ



Source link