‘महाभारत’ ही नहीं, इन फिल्मों के लिए भी मशहूर थे डायरेक्टर रवि चोपड़ा

‘महाभारत’ ही नहीं, इन फिल्मों के लिए भी मशहूर थे डायरेक्टर रवि चोपड़ा


‘महाभारत’ जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक को पर्दे पर उतारने वाले मशहूर फिल्ममेकर रवि चोपड़ा की आज 12वीं डेथ एनिवर्सरी है. रवि चोपड़ा ने महाभारत बनाकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी, हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले वो बॉलीवुड के लिए फिल्में बना चुके थे और बाद में भी उन्होंने कई फिल्मों के लिए काम किया था. उनकी डेब्यू और आखिरी फिल्म दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ थी.

बी. आर. चोपड़ा के बेटे थे रवि चोपड़ा

रवि चोपड़ा का जन्म भारत की आजादी से पहले 27 सितंबर 1946 को मुंबई में हुआ था. वो दिग्गज फिल्ममेकर बी.आर. चोपड़ा के बेटे और फिल्ममेकर यश चोपड़ा के भतीजे थे. पिता की राह पर चलते हुए रवि ने भी फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाया और सफलता हासिल की.

अमिताभ बच्चन संग थी पहली और आखिरी फिल्म

रवि चोपड़ा ने बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी काम किया था. डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘जमीर’ थी. साल 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अहम रोल में थे. फिल्म में विनोद खन्ना, शम्मी कपूर, सायरा बानो, मदन पुरी, जगदीश राज और हरी शिवदासानी जैसे कलाकरों ने भी काम किया था.

रवि चोपड़ा की आखिरी फिल्म भी अमिताभ बच्चन के साथ थी. ये फिल्म थी साल 2014 में आई ‘भूतनाथ रिटर्न्स’. वो इसके को-प्रोड्यूसर थे. अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली इस मूवी का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था. रवि ने इससे पहले इसके पहले पार्ट भूतनाथ (2008) को भी प्रोड्यूस किया था. 

इनके अलावा रवि ने बिग बी की साल 2003 की सुपरहिट मूवी ‘बागबान’ को डायरेक्टर किया था. जबकि साल 2006 में आई अमिताभ बच्चन की एक अन्य फिल्म ‘बाबुल’ का भी डायरेक्शन किया. उनकी अन्य फिल्मों में ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘मजदूर’, ‘दहलीज’, ‘आज की आवाज’, ‘कल की आवाज’ और ‘प्रतिज्ञाबद्ध’ शामिल हैं.

2014 में हो गया था निधन

फिल्मों से ज्यादा लोकप्रियता रवि चोपड़ा ने साल 1988 के अपने सीरियल महाभारत से हासिल की थी. जहां वो इसके डायरेक्टर थे तो वहीं उनके पिता बी.आर. चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया था. बाप-बेटे की जोड़ी को महाभारत के जरिए घर-घर में लोकप्रियता मिली. रवि चोपड़ा का 12 नवंबर 2014 को 68 साल की उम्र में निधन हो गया था.



Source link