115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवी

115 इंच तक की स्क्रीन से लेकर AI ब्राइटनेस तक, Vu ने उतारे नए टीवी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बिक्री 12 नवंबर से, कीमत ₹75,000 से शुरू.

Vu Masterpiece AEye TV : Vu ने भारतीय बाजार में अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज पेश की है. इस रेंज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के छह स्क्रीन साइज उतारे हैं. इन टीवी की खासियत RGB MiniLED डिस्प्ले के साथ मिलने वाली AI टेक्नोलॉजी है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को अपने आप बदल सकती है. इसके अलावा इनमें 360 डिग्री सराउंड साउंड और Google TV का सपोर्ट भी दिया गया है. तो आइए जानते हैं कि इसके खास फीचर्स और कीमत क्या है.

Vu Masterpiece AEye TV की कीमत

Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की बिक्री भारत में आज यानी 12 नवंबर 2026 से प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो रही है. इसकी कीमत 55 इंच मॉडल के लिए 75,000 रुपये, 65 इंच के लिए 95,000 रुपये, 75 इंच के लिए 1.30 लाख रुपये, 85 इंच के लिए 1.75 लाख रुपये और 98 इंच मॉडल के लिए 2.95 लाख रुपये रखी गई है. वहीं  सबसे बड़े 115 इंच वाले मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये है. 
 
Masterpiece AEye TV  के खास फीचर्स क्या है?

Vu की नई टीवी सीरीज में Intelligent Brightness Control फीचर मिलता है. इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और AI इंजन दिया गया है, जो कमरे की रोशनी और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर टेम्परेचर को अपने आप एडजस्ट करता है. अंधेरे सीन, स्पोर्ट्स और HDR कंटेंट के हिसाब से भी पिक्चर सेटिंग्स बदलती हैं. शाम के समय स्क्रीन के रंग गर्म हो जाते हैं. कंपनी का दावा है कि इससे आंखों की थकान कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें – Samsung New Feature : बिना अलग ऐप के रिकॉर्ड होगी WhatsApp कॉल? Samsung ला रहा है नया फीचर

240W तक का साउंड आउटपुट और Google TV का सपोर्ट
 
55 से 98 इंच वाले मॉडल में 110W का VuFx साउंड सिस्टम मिलता है, जबकि 115 इंच वाले टीवी में 240W आउटपुट और 10 ड्राइवर दिए गए हैं. सभी मॉडल Dolby Atmos और AI Crystal-Clear Voice सपोर्ट करते हैं. डिजाइन के लिए इनमें स्लिम प्रोफाइल, एल्युमिनियम-अलॉय बॉडी और Armani Gold फिनिश मिलती है. Personalised Frame Mode से टीवी बंद होने पर भी फोटो और आर्टवर्क दिखाए जा सकते हैं. ये टीवी Gemini AI वाले Google TV पर चलते हैं. इनमें 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी मिलते हैं.

RGB MiniLED डिस्प्ले और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस

इन टीवी में RGB MiniLED टेक्नोलॉजी दी गई है. 55 से 98 इंच वाले मॉडल में 2,500 निट्स तक XDR ब्राइटनेस मिलेगी, जबकि 115 इंच वाले वेरिएंट में यह आंकड़ा 3,000 निट्स तक जाता है. इनमें AI मैपिंग के साथ Full Array Local Dimming भी मौजूद है. छोटे मॉडल में 2,000 तक और सबसे बड़े मॉडल में 2,696 डिमिंग जोन मिलते हैं. तेजी से बदलते सीन को बेहतर दिखाने के लिए कंपनी ने 288Hz Fluid Motion और Hyper-Motion AI Engine दिया है.

यह भी पढ़ें – Temperature Sensor Uses : सिर्फ AC के लिए नहीं होते Temperature Sensors, घर में ऐसे भी आते हैं काम



Source link