दिल्ली एयरपोर्ट का अलर्ट, SpiceJet की फ्लाइट्स हो सकती हैं कैंसिल और लेट

दिल्ली एयरपोर्ट का अलर्ट, SpiceJet की फ्लाइट्स हो सकती हैं कैंसिल और लेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यात्री अपडेट हेतु वेबसाइट, ऐप, या चैटबॉट का प्रयोग करें।

छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार के समय फ्लाइट, ट्रेन और बस की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में स्पाइसजेट की फ्लाइट से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एयरलाइन की कुछ फ्लाइटों में संभावित रुकावट को लेकर यात्रियों को अलर्ट किया है. 

दरअसल, एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, स्पाइजसेट कुछ परिचालन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती है. अगर आप भी स्पाइसजेट से सफर करने वाले हैं तो आपको फ्लाइट से जुड़ी हर जरूरी अपडेट की जानकारी रखनी चाहिए.

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

बता दें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि स्पाइसजेट की कुछ फ्लाइट्स परिचालन संबंधी दिक्कतों की वजह से प्रभावित हो सकती है. इसलिए अब यात्रियों को कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. 

इन बातों का खास ध्यान रखें

अगर आप स्पाइसजेट की फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं तो अब आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले तो आप एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट से जुडी जरूरी जानकारी चेक करें. वहीं फ्लाइट का स्टेटस चेक करें. अपना मोबाइल नंबर चालू रखें, ताकि अगर एयरलाइन की तरफ से कोई अपडेट आता है तो आपको उसकी जानकारी मिल सकें. 

इंडिगो-अकासा की सेवाओं पर असर

इसके अलावा दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में आई तकनीकी समस्या का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. अहम बात ये है कि देश की दो प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और अकासा एयर की ईमेल सपोर्ट सेवाएं इस दिक्कत की वजह से प्रभावित हुई हैं. इसकी वजह से यात्रियों को ईमेल के जरिए सहायता मिलने में दिक्कत हो सकती है. 

जानने वाली बात ये है कि एयर इंडिया ने ये साफ किया है कि उसकी उड़ानों और यात्रियों से संपर्क करने वाली सेवाओं पर इस तकनीकी दिक्कत का कोई असर नहीं पड़ा है.इसके साथ ही इंडिगो ने यात्रियों को सलाह भी दी है. 

इंडिगो ने यात्रियों को क्या सलाह दी?

बता दें कि इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि फिलहाल ईमेल सपोर्ट में समस्या आ रही है. ऐसे में अगर किसी यात्री को तुरंत मदद की जरूरत है तो वह ईमेल के बजाय वेबसाइट, ऐप या चैटबॉट 6E Skai का इस्तेमाल करें. अकासा ने भी ईमेल सेवा में देरी की बात कही है.

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में क्यों आई दिक्कत?

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण आउटलुक, टीम्स और कोपायलट समेत कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कंपनी ने साइबर हमले की आशंका से इनकार किया है.

8th Pay Commission में हाई मल्टीप्लायर vs इंक्रीमेंट, किसमें ज्यादा फायदा?



Source link