अंडर-19 एशिया कप 2026 की चैंपियन टीम का फैसला शनिवार को हो जाएगा, खिताब के लिए भारत की टक्कर पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भी भिड़ी थी, जहां पाक टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. जानिए ये मुकाबला कब और कहां पर खेला जाएगा. इसका लाइव प्रसारण किस चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग किस एप पर होगी.
अंडर-19 एशिया कप 2026 में टॉप रन स्कोरर आर्यवीर सहवाग हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 303 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछले दोनों मैचों में शानदार पारी खेली है. यूएई के खिलाफ उन्होंने 170 और सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन बनाए थे. पाकिस्तान के उस्मान खान ओवरऑल लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 238 रन बनाए हैं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ईशान सूद हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रिजवान उल्लाह के नाम भी 11 विकेट हैं. दोनों टीमें मजबूत नजर आ रही हैं, फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है.
कब है U19 एशिया कप 2026 का फाइनल?
शनिवार, 14 नवंबर 2026.
कितने बजे शुरू होगा फाइनल?
अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 10 बजे होगा.
कहां है फाइनल?
Al Aamerat Cricket Ground (ओमान).
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर होगी.
इंडिया अंडर-19 स्क्वाड
लक्ष्या रैचंदानी (कप्तान), अर्जुन राजपूत, मोहित उलवा, आर्यवीर सहवाग, विनीत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), ईशान धीरज सूद, यशवर्धन सिंह चौहान, ओमप्रकाश ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), शाविन विनोध, परेश पटेल, यशवीर गौड़, मैनाल चौहान, आर्यन.
पाकिस्तान अंडर-19 स्क्वाड
फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, अब्दुल सुभान, उस्मान खान, रिजवान उल्लाह, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोहम्मद सायम, निकाब शफीक, अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), हसनैन डार, हयम खान, जहांगीर बिलाल.
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने जीता फैंस का दिल, परिवार को मिला 10 साल बाद घर






