महादेव बेटिंग ऐप केस: रवि उप्पल और विकास छपरिया पर शिकंजे की तैयारी, दुबई पहुंचीं CBI और ED

महादेव बेटिंग ऐप केस: रवि उप्पल और विकास छपरिया पर शिकंजे की तैयारी, दुबई पहुंचीं CBI और ED


CBI और ED की टीमों ने महादेव सट्टा ऐप मामले में एक आउए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. CBI और ED की टीमें फरार आरोपियों रवि उप्पल और विकास को भारत लाने के लिए दुबई पहुंचीं . दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण को लेकर भारतीय एजेंसियों ने सक्रियता तेज कर दी है.

रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर पहले सामने आ चुकी है. एजेंसियां रवि उप्पल को भी भारत लाने में जुटी हैं. वह महादेव ऐप का सह-प्रमोटर है , जो कि सौरभ चंद्राकर के साथ मिलकर पूरा नेटवर्क चलाता था. इस गिरफ्तारी से जांच एजेंसियों को हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन और नेताओं-अफसरों से कथित सांठगांठ की जानकारी मिलने की उम्मीद है. जंकज एजेंसियों को रवि उप्पल से पूछताछ में महादेव सट्टा सिंडिकेट के वित्तीय नेटवर्क और लाभार्थियों का खुलासा करने की उम्मीद है. जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. 

विकास छपरिया की भी वापसी

विकास छपरिया की वापसी को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं. महादेव सट्टा ऐप के वित्तीय नेटवर्क से जुड़े आरोपी विकास छपरिया को भी भारत लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास छपरिया कथित तौर पर इस सिंडिकेट का वित्तीय प्रबंधक रहा है. एजेंसियां हवाला नेटवर्क, करोड़ों के लेनदेन और विदेशी संपत्तियों की जांच में जुटी हैं.

सौरभ चंद्राकर की हुई गिरफ्तारी

इससे पहले महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग सिंडिकेट के सह-मालिक और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. ED ने 13 नवंबर 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून, 2002(PMLA) की धारा 19 के तहत यह कार्रवाई की. रायपुर की विशेष Court ने सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए 7 दिनों यानी 19 नवंबर 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया है. सौरभ इस सिंडिकेट का पहला प्रमोटर है, जिसे भारत वापस लाया गया है.

यह घटनाक्रम तब हुआ जब एक दिन पहले ही CBI कोर्ट ने चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. CBI कोर्ट द्वारा अपनी अर्जी खारिज किए जाने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी की मांग करते हुए PMLA विशेष अदालत का रुख किया था.



Source link