Aaj Ka Panchang 1 May 2026: आज बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान, पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 1 May 2026: आज बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान-दान, पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 1 मई 2026: वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध जयंती है. इस तिथि पर भगवान विष्णु ने कूर्म (कछुए) का अवतार भी लिया था. वैशाख पूर्णिमा को किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है इसलिए इसे पुण्य कमाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का विशेष अवसर माना गया है. वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. इस दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले उनकी उपदेशों का पालन कर, मंत्रों का जाप करते हैं. 

आज का व्रत 

वैशाख महीने की पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त स्नान के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं और विष्णु जी की पूजा करें, सत्यनारायण कथा करें और जरुरतमंदों को दान में छाता, अन्न, धन दें. पूर्णिमा का व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और इसमें एक समय फलाहार करने का विधान है. सात्विक चीजें ही ग्रहण करें. 

1 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 1 May 2026)

तिथि

पूर्णिमा (30 अप्रैल 2026, रात 9.12 – 1 मई 2026, रात 10.52)

वार शुक्रवार
नक्षत्र स्वाती
योग सिद्धि
सूर्योदय सुबह 5.41
सूर्यास्त
शाम 6.56
चंद्रोदय
शाम 6.52
चंद्रोस्त
सुबह 5.32, 2 मई
चंद्र राशि
तुला
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.41 – सुबह 10.39
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.37 – रात 10.38
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.39 – दोपहर 12.18
यमगण्ड काल दोपहर 3.37 – शाम 5.17
गुलिक काल
सुबह 7.20 – सुबह 8.59
आडल योग सुबह 5.41 – सुबह 4.35, 2 मई
भद्रा काल सुबह 5.41 -सुबह 10,00
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 1 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा तुला
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

1 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष (Aries)
बाहर का खान-पान सेहत बिगाड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी पर ज्यादा भरोसा न करें.
काम में फोकस रखें, जोखिम से बचें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.

वृष (Taurus)
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दूसरों की बातों में आकर मूड खराब न करें.
करियर में मदद मिलेगी, जल्दबाजी से बचें, सेहत सामान्य रहेगी.

मिथुन (Gemini)
दूसरों की मदद करें लेकिन खुद का नुकसान न करें, पढ़ाई में ढिलाई नुकसान दे सकती है.
पैसों का सोच-समझकर उपयोग करें, मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

कर्क (Cancer)
परिवार और रिश्तों में सुधार के योग हैं, ईगो छोड़ना फायदेमंद रहेगा.
मेहनत के अनुसार ही लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सिंह (Leo)
मेहनत का सीधा फल मिलेगा, नए काम या प्रॉपर्टी के लिए समय अनुकूल है.
निवेश लाभ देगा, रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

कन्या (Virgo)
दिन आपके पक्ष में रहेगा, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और फैसले सोच-समझकर लें.
पैसा आएगा, परिवार का साथ मिलेगा और मानसिक मजबूती बनी रहेगी.

तुला (Libra)
किस्मत साथ देगी, लेकिन सफलता के लिए खुद मेहनत करनी होगी.
रुके काम पूरे होंगे, कारोबार सुधरेगा और सेहत अच्छी रहेगी.

वृश्चिक (Scorpio)
दिन व्यस्त रहेगा, नए काम शुरू होंगे लेकिन पैसों में सावधानी जरूरी है.
परिवार के साथ समय मिलेगा, थकान और तनाव बढ़ सकता है.

धनु (Sagittarius)
दिन संतुलित रहेगा, बड़े मौके मिल सकते हैं लेकिन प्रयास जरूरी है.
खर्च और बचत का संतुलन रखें, सेहत बेहतर रहेगी.

मकर (Capricorn)
घरेलू तनाव हो सकता है, समस्याओं से भागने के बजाय सामना करें.
आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा, मानसिक तनाव से बचना जरूरी है.

कुंभ (Aquarius)
घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे, पढ़ाई या करियर में ढिलाई नुकसान दे सकती है.
संपत्ति से लाभ मिल सकता है, सेहत ठीक रहेगी.

मीन (Pisces)
दिन अच्छा है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और निवेश सोच-समझकर करें.
काम में सफलता मिलेगी, रिश्ते मजबूत होंगे और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

आज का उपाय 

स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख पूर्णिमा पर गीता पाठ करने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है. वहीं श्रीविष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से कभी न खत्म होने वाला अनंत गुना पुण्य फल मिलता है.

आज का लकी कलर 

पीला, हरा शुभ रहेगा.

Buddha Purnima 2026: कैसे हुई बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति ? जानें ये कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link