Aaj Ka Panchang 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव पूजा का मुहूर्त और

Aaj Ka Panchang 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव पूजा का मुहूर्त और


Hindi Panchang, 12 जून 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार है. शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें.
माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. ऊं नम शिवाय मंत्र का जाप करें. शिव चालीसा का पाठ करें.

आज का व्रत 

शुक्र प्रदोष व्रत के प्रताप से वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और साधक को अपार धन, सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है

 

12 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 12 June 2026)

  • तिथि – द्वादशी (11 जून रात 10.36 – 12 जून 2026, शाम 7.36)
  • वार- शुक्रवार
  • नक्षत्र- अश्विनी
  • योग- अतिखण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- सुबह 3.15
  • चंद्रोस्त- शाम 4.18, 13 जून
  • चंद्र राशि- मीन

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.23 – सुबह 7.07
  • शाम का चौघड़िया – रात 7.19 – रात 9.50

Rashifal 8 June 2026: काल भैरव की कृपा से 4 राशियों को विरोधी नहीं करेंगे परेशान, मेष से मीन तक राशिफल देखें

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – सुबह 10.36 – दोपहर 12.21
  • यमगण्ड काल- सुबह 5.23 – सुबह 07.07
  • गुलिक काल – सुबह 07.07- सुबह 8.52
  • विडाल योग – सुबह 04.05 – सुबह 5,23, 13 जून

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 12 June 2026)

  • सूर्य- वृषभ
  • चंद्रमा – मेष
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

12 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष राशि (Aries): चंद्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार विस्तार, मेंटरशिप और करियर में नई सीख के अवसर मिलेंगे.
  • वृषभ राशि (Taurus): नए संपर्कों और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, व्यापार और नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं. धैर्य रखें, योग-प्राणायाम करें और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.
  • मिथुन राशि (Gemini): लाभ बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यापार में नए ऑर्डर्स मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा.
  • कर्क राशि (Cancer): व्यापार में नई साझेदारी और बड़ा लाभ मिलने के योग हैं, कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी. करियर में प्रगति होगी और अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है.
  • सिंह राशि (Leo): भाग्य का साथ मिलेगा और नौकरी बदलने या नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
  • कन्या राशि (Virgo): कार्यस्थल और व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए संयम रखें. रिश्तों में वाणी पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
  • तुला राशि (Libra): दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): मानसिक तनाव दूर होगा और व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य और ऑफिस पॉलिटिक्स को लेकर सतर्क रहें.
  • धनु राशि (Sagittarius): आकस्मिक धन लाभ के योग हैं और प्रेम जीवन में नया अध्याय शुरू हो सकता है. व्यापार और करियर में प्रगति होगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
  • मकर राशि (Capricorn): पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं. धैर्य रखें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यों में जल्दबाजी से बचें.
  • कुंभ राशि (Aquarius): साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.
  • मीन राशि (Pisces): आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. व्यापार में वृद्धि होगी, करियर में सफलता मिलेगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा.

आज का लकी कलर 

सफेद और सिल्वर रंग शुभ है.

Rashifal 11 June 2026: परम एकादशी पर ग्रहों का योग दिलाएगा 4 राशियों को सफलता, मेष से मीन तक राशिफल देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link