Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज सावन सोमवार पर नाग पंचमी, पूजा, अभिषेक का मुहूर्त, योग और पू

Aaj Ka Panchang 17 August 2026: आज सावन सोमवार पर नाग पंचमी, पूजा, अभिषेक का मुहूर्त, योग और पू


Hindi Panchang, 17 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार है. 23 साल बार सावन सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग बना है. नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सर्प भय और सर्पदंश से रक्षा की धार्मिक मान्यता है. नाग देवता की पूजा परिवार की रक्षा, सुख-समृद्धि और संतान कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करती है. 

आज का व्रत – सावन सोमवार और नाग पंचमी पर सूर्योदय से व्रत की शुरुआत करें और इस दिन तवा और कढ़ाई पर खाना नहीं बनाना चाहिए. साथ ही जमीन खोदना, जीवित सांपों को दूध न पिलाएं. शिव जी के गले में विराजित नाग देवता की मूर्ति की पूजा करें.

– 

16 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 16 August 2026)

  • तिथि – पंचमी (16 अगस्त 2026, शाम 4:52 बजे से 17 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक)
  • वार – सोमवार
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – शुभ
  • सूर्योदय – सुबह 5:53 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 7:00 बजे
  • चंद्रोदय – सुबह 10:22 बजे
  • चंद्रास्त – रात 9:36 बजे
  • चंद्र राशि – कन्या

चौघड़िया पूजा मुहूर्त

  • सुबह का शुभ समय – सुबह 9:10 से 10:48 बजे
  • दोपहर का लाभ समय – दोपहर 3:43 से 5:21 बजे
  • शाम का अमृत समय – शाम 5:21 से 7:00 बजे
  • दिन का चर समय – दोपहर 2:05 से 3:43 बजे

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल – सुबह 7:32 से 9:10 बजे
  • यमगण्ड काल – सुबह 10:48 से दोपहर 12:26 बजे
  • गुलिक काल – दोपहर 2:05 से 3:43 बजे

ग्रहों की स्थिति – 17 अगस्त 2026

  • सूर्य – सिंह राशि
  • चंद्रमा – कन्या राशि
  • मंगल – मिथुन राशि
  • बुध – कर्क राशि
  • गुरु – कर्क राशि
  • शुक्र – कन्या राशि
  • शनि – मीन राशि (वक्री)
  • राहु – कुंभ राशि
  • केतु – सिंह राशि

17 अगस्त का राशिफल

मेष राशि (Aries)

दिन अनुकूल रहेगा, कामकाज में व्यस्तता के बाद शाम को सुकून मिलेगा. पुराने मित्र से मुलाकात और माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं.

वृष राशि (Taurus)

कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं. सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

लंबे समय से अटके जरूरी काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे, मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer)

बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और नए व्यावसायिक संपर्क मजबूत होंगे. अजनबियों पर भरोसा करने से बचें और अनुभवी लोगों की सलाह लें.

सिंह राशि (Leo)

किसी अनजान व्यक्ति की सलाह जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. सहकर्मियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे और कारोबार में बड़ा मुनाफा मिल सकता है. छात्रों में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आएगी और नए कोर्स का विचार बनेगा.

तुला राशि (Libra)

संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी और लवमेट के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इंजीनियर्स के लिए दिन लाभकारी रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल और रिसर्च जरूर करें. सहकर्मियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है. बैंक से जुड़े काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

मकर राशि (Capricorn)

नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन बड़े फैसले बड़ों की सलाह से लें.

कुंभ राशि (Aquarius)

टूर-ट्रैवल्स और टेक्सटाइल से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट और लाभ मिल सकता है. वाणी पर संयम रखें और महिलाएं नए स्वरोजगार की शुरुआत कर सकती हैं.

मीन राशि (Pisces)

राजनेताओं को नई जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है और ऑर्गेनिक खेती में लाभ होगा. छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी.

सफेद, सिल्वर

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर इन 3 राशियों पर धन हानि, दुर्घटना का खतरा, सूर्य-केतु बना रहे खतरनाक योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link