Aaj Ka Panchang 19 May 2026: आज तीसरा बड़ा मंगल का पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 19 May 2026: आज तीसरा बड़ा मंगल का पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें


Hindi Panchang, 19 मई 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बड़ा मंगल है. हनुमान जी की कृपा पाने का ये सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता है. कहते हैं बुरी शक्तियों, विरोधियों, कोर्ट कचहेरी के मामले में परेशान हो रहे हैं तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, मान्यता है इससे समस्त दोषों का नाश होता है और संकट टल जाते हैं. 

आज का व्रत 

ज्येष्ठ अधिकमास बड़ा मंगल के दिन फलाहार व्रत का पालन करें और जरुरतमंदों को शरबत, पानी या कुछ रसीले फल दान करें. निस्वार्थ भाव से की गई ये सेवा हनुमान जी को जल्द प्रसन्न करती हैं. 

19 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 19 May 2026)

तिथि

तृतीया (18 मई 2026, शाम 5.53 – 19 मई 2026, दोपहर 2.18)

वार मंगलवार
नक्षत्र मृगशिरा
योग धृति, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
रात 07.07
चंद्रोदय
सुबह 7.33
चंद्रोस्त
रात 10.13
चंद्र राशि
मिथुन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 8.53 – दोपहर 2.00
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.25 – रात 9.42
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.42 – शाम 5.25
यमगण्ड काल सुबह 8.53 – सुबह 10.35
गुलिक काल
दोपहर 12.18 – दोपहर 2.00
भद्रा काल सुबह 12.39 – सुबह 5.28, 20 मई
विडाल योग सुबह 5.28 – सुबह 8.41

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 19 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा मिथुन
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

19 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिलेंगे. नया मकान, वाहन या दुकान खरीदने के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें.

वृष राशि (Taurus)
भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन नए बिजनेस आइडिया लाभ देंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से नया काम शुरू होगा, स्वास्थ्य में थकान रह सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)
सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है और परिवार में अहंकार के कारण तनाव बढ़ सकता है. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और मन खुश रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी और कर्ज कम होने के योग हैं. परिवार में विवाह संबंधी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा.

सिंह राशि (Leo)
नई नौकरी या बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है और संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा.

कन्या राशि (Virgo)
शेयर मार्केट और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर करने के लिए पहल करनी होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा. नया मकान या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी और उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. यात्रा के दौरान करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn)
भागदौड़ भरा दिन रहेगा लेकिन पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी. वाहन चलाते समय सावधानी रखें और पढ़ाई में ध्यान बनाए रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)
विरोधी सक्रिय रहेंगे और व्यापार में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने के योग हैं.

मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में चौतरफा लाभ के संकेत हैं. घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

आज का उपाय 

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और अपनी मनोकामना कहें. मान्यता है इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है.

आज का लकी कलर 

ऑरेंज रंग शुभ है.

Kark Saptahik Rashifal 17-23 May 2026: कर्क वालों को पुराने संपर्क दिला सकते हैं बड़ा फायदा, बस इन बातों से रहें सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link