Hindi Panchang, 20 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार है. बंगालियों में इस तिथि पर जमाई षष्ठी पर्व मनाया जाता है, इसमें दामाद को घर बुलाकर सत्कार किया जाता है. साथ ही इस दिन स्कंद देव की पूजा की जाती है.
मान्यता है इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं समाप्त होती है. घर में बच्चों की किलकारी गूंजती है. वहीं साढ़ेसाती की पीड़ा से गुजर रहे लोगों को एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना मुंह देखें और फिर उस तेल को दान कर दें. इसे छाया दान कहा जाता है. इससे शनि की अशुभता दूर होती है
ो
20 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 20 June 2026)
- तिथि – षष्ठी (19 जून 2026 शाम 4.59 – 20 जून 2026, दोपहर 3.46)
- वार- शनिवार
- नक्षत्र- मघा
- योग- वज्र, रवि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- रात 10.54
- चंद्रोस्त- रात 11.36
- चंद्र राशि- सिंह
चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 7.08 – सुबह 8.53
- शाम का चौघड़िया – रात 7.22 – रात 8.37
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
- राहुकाल – सुबह 8.53- सुबह 10.38
- यमगण्ड काल- दोपहर 2.07 – दोपहर 3.52
- आडल योग – सुबह 9.25 – सुबह 5.24, 21 जून
- गुलिक काल – सुबह 5.24- सुबह 07.08
- विडाल योग – सुबह 5.24 – सुबह 9.25
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 June 2026)
- सूर्य- मिथुन
- चंद्रमा – सिंह
- मंगल- मेष
- बुध- मिथुन
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
20 जून 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.
मेष (Aries): संतान पक्ष से सुख मिलेगा और बिजनेस में भावनाओं की बजाय समझदारी से निर्णय लेना बेहतर रहेगा. करियर में डेटा और प्लानिंग पर फोकस करें, जबकि रिश्तों में जल्दबाजी से बचें.
वृषभ (Taurus): पैतृक संपत्ति और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में धैर्य और सतर्कता जरूरी रहेगी. बिजनेस और रिश्तों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने से लाभ मिलेगा.
मिथुन (Gemini): साहस और संपर्क बढ़ेंगे, लेकिन यात्रा और मानसिक उलझनें योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं. करियर और वित्त में समझदारी से लिए गए फैसले लाभ देंगे.
कर्क (Cancer): वाणी पर नियंत्रण और सकारात्मक व्यवहार आज सफलता की कुंजी रहेगा. नौकरी, व्यापार और पारिवारिक सहयोग से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
सिंह (Leo): काम में शॉर्टकट से बचें और नई तकनीक व सहयोग का लाभ उठाएं. रिश्तों और मित्रता में समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.
कन्या (Virgo): आर्थिक मामलों और विदेशी संपर्कों में अतिरिक्त सावधानी रखें. कार्यस्थल पर संतुलन और घर के खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा.
तुला (Libra): लाभ और करियर ग्रोथ के अच्छे संकेत मिलेंगे, लेकिन रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें. व्यापार में मार्केटिंग और नए अवसर सफलता दिला सकते हैं.
वृश्चिक (Scorpio): करियर और बिजनेस में आपकी सूझबूझ सफलता दिला सकती है. रिश्तों में विनम्रता और नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा.
धनु (Sagittarius): अध्यात्म और करियर दोनों में संतुलन बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. बड़े अवसर मिलने के साथ रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.
मकर (Capricorn): बिजनेस पार्टनर और आर्थिक मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें. करियर और शिक्षा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना लाभकारी रहेगा.
कुंभ (Aquarius): कार्यक्षेत्र में समय प्रबंधन और धैर्य सफलता दिलाएगा. बिजनेस और नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं.
मीन (Pisces): तनाव को खुद पर हावी न होने दें और काम के बीच संतुलन बनाए रखें. व्यापार, प्रोजेक्ट और आर्थिक मामलों में अच्छी प्रगति संभव है.
आज का लकी कलर
काला और नीला
Nirajala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर 4 महासंयोग, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






