Assam Result Live: असम में फिर ‘हिमंता राज’! रुझानों में बीजेपी तीन-चौथाई के पार

Assam Result Live: असम में फिर ‘हिमंता राज’! रुझानों में बीजेपी तीन-चौथाई के पार


असम में चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी के गुवाहाटी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. दफ्तर के भीतर अस्थायी मंच, बैठने की व्यवस्था, सजावट और फूड स्टॉल लगाए गए हैं. दिनभर पार्टी कार्यकर्ता, नेता और उम्मीदवार तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जलेबी, रसगुल्ला और असमिया पीठा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार किए जा रहे हैं और पूरा कार्यालय मंदिर जैसे उत्सव माहौल में बदल जाएगा. इसके साथ ही बिहू और नाम-कीर्तन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है, जो जीत के जश्न को और भव्य बनाएंगे.
दूसरी ओर, चुनाव आयोग के रुझानों में एनडीए 95 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यालय की सजावट और लाइटिंग की तैयारियां रद्द कर दी गई हैं. इलेक्ट्रीशियन सोमनाथ दास के मुताबिक, तीन दिन के लिए लाइट और एलईडी का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन अब कार्यक्रम नहीं होगा.





Source link