Bengal Rituals: बंगाल की शादियों में सबसे खास रस्म है ‘आई बूढ़ों भात’, जानें दिलचस्प परंपरा

Bengal Rituals: बंगाल की शादियों में सबसे खास रस्म है ‘आई बूढ़ों भात’, जानें दिलचस्प परंपरा


Bengal Wedding Rituals: भारत में कई राज्य हैं और यहां हर जाति-धर्म के लोग रहते हैं. बात करें बंगाल (Bengal) की तो यहां के पर्व-त्योहार ही नहीं बल्कि शादियां भी काफी भव्य होती हैं. खासक बंगाली शादियों की परंपराएं काफी खूबसूरत और भावनात्मक होती हैं, फिर चाहे वह गाए होलुद (हल्दी की रस्म) हो सिंदूर दान की रस्म हो या फिर ‘आई बूढ़ों भात’. बंगाली शादियों में शादी से जुड़ी परंपराएं और रस्म काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं आई बढ़ों भात की रस्म के बारे में-

आई बूढ़ों भात क्या है

बंगाल के हर रस्म और परंपरा के पीछे एक गहरा अर्थ और सांस्कृतिक महत्व समाहित होता है. इन्हीं खास परंपराओं में एक है ‘आई बूढ़ों भात’ (Aai budo Bhaat), जिसे बंगाली शादी की सबसे भावनात्मक रस्मों में एक माना जाता है. आई बूढ़ों भात का अर्थ होता है, शादी से पहले कुंवारी बेटी अपने घर पर आखिरी भोजन करती है. इस भोज के बाद वह विवाहित हो जाती है और अपने पति के साथ मायके आती है और फिर भोजन करती है. आई बूढ़ों का मतलब है ‘कुंवारी’ और भात का मतलब ‘भोजन’ से है. यानी कुंवारी कन्या के रूप में मायके का आखिरी भोजन.

West Bengal Election Result 2026: क्या 4 मई 2026 की काउंटिंग बदल देगी बंगाल की सत्ता?

क्यों खास है आई बूढ़ों भात की रस्म?

आई बूढ़ों भात की रस्म के पीछे भावनात्मक जुड़ाव होता है. लड़की जो अपने माता-पिता के घर पर कई साल बिताती है, जिस घर के उसका जन्म का जुड़ाव होता है उसी घर पर जब बेटी के रूप में उसका आखिरी भोजन होता है, तो यह पल काफी भावनात्मक होता है. एक ओर परिवार वालों को बेटी की शादी की खुशी होती है लेकिन विदाई के कारण मन भारी रहता है और इसी बीच आई बूढ़ों भात की रस्म सभी के आंखों को नम करती है.

आई बूढ़ों भात की परंपरा

आई बूढ़ों भात की रस्म आमतौर पर शादी के एक दिन पहले होती है. इस दिन बेटी के पसंद को ध्यान में रखकर कई प्रकार के शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाए जाते हैं. पारंपरिक तौर पर चावल (भात), दाल, सब्जियां, माछ (मछली), मिठाई, मिष्टी दोई (मीठी दही) आदि समेत कई तरह के स्वादिष्ट पकवान शामिल होते हैं. परिवार के सदस्य मिलकर इस भोजन को खास बनाते हैं और पूरे उत्साह के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं. बंगाली शादी में ‘आई बूढ़ों भात’ सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों में एक है. इसमें हंसी-मजाक, भावनाएं और अपनापन सब कुछ शामिल होता है. कई बार यह पल थोड़ा भावुक भी कर देता है, क्योंकि यह विवाह के बाद जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत होता है.

ये भी पढ़ें: Election Result 2026: 4 मई को 5 राज्यों का चुनाव परिणाम, पश्चिम बंगाल में TMC या BJP किसे मिलेगा जनादेश का साथ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link