CBI के नए डायरेक्टर के सेलेक्शन के लिए जल्द हो सकती है हाई लेवल मीटिंग, जानें किन नामों की चर्च

CBI के नए डायरेक्टर के सेलेक्शन के लिए जल्द हो सकती है हाई लेवल मीटिंग, जानें किन नामों की चर्च


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीबीआई प्रमुख के अलावा आईबी व सीएपीएफ प्रमुखों पर भी होगा निर्णय।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के लिए अगले सप्ताह नए डायरेक्टर का नाम फाइनल होने की संभावना है. इस रेस में करीब आधा दर्जन IPS अधिकारियों के नाम चल रहे हैं. मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को 2025 में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. उनका कार्यकाल इसी महीने 25 मई, 2026 को खत्म हो रहा है. इसके साथ ही IB चीफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रमुखों में भी अदला-बदली की आहट सुनाई पड़ रही है. इसी महीने यह भी तय हो जाएगा कि केंद्र सरकार में किस IPS को सेवा विस्तार मिलेगा और किसे घर जाना है .

सीबीआई का नया निदेशक तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की कमेटी की जल्द बैठक होने की बात की जा रही है.

किन नामों की जताई जा रही है संभावना

शत्रुजीत सिंह कपूरः शत्रुजीत सिंह कपूर 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं और हरियाणा कैडर से हैं, जो अगले CBI चीफ की रेस के दावेदार माना जा रहे हैं. उन्होंने NIT कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग की है और उनके पास तीन दशक से ज्यादा का अनुभव हैं. वह हरियाणा के भी DGP रह चुके हैं और फिलहाल ITBP के महानिदेशक (DG) के रूप में कार्यरत हैं और कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मामलों में उनकी गहरी पकड़ है.

यह भी पढ़ेंः चुनाव नतीजे के बाद से उबल रहा बंगाल, शुभेंदु पीए की हत्या के बाद अब हावड़ा में बमबाजी

पराग जैनः पराग जैन 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं और फिलहाल RAW के प्रमुख हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था. उन्हें खुफिया मामलों का गहरा अनुभव है और उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं भी दी है. पराग जैन ने एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) का नेतृत्व भी किया है. इसके साथ ही, आतंकवाद से जुड़े कई संवेदनशील ऑपरेशंस में भी उनकी अहम भूमिका रही है. उन्होंने पंजाब में SSP और DIG के तौर पर भी काम किया है.

अजय कुमार शर्माः अजय कुमार शर्मा मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं. वह मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं. उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के डायरेक्टर जनरल और इंदौर जोन के ADG जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं. अपनी ईमानदारी और तकनीकी समझ के लिए जाने जाने वाले IPS अजय कुमार शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है.

सदानंद वसंत दातेः IPS सदानंद वसंत दाते का नाम भी सीबीआई डायरेक्टर की रेस में शामिल है. वो 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) हैं. इससे पहले वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख भी रहे हैं. दाते को 26/11 मुंबई हमलों के दौरान अच्छे कार्यों के लिए जाना जाता है. आतंकवाद के खिलाफ कई अहम ऑपरेशंस में काम किया है. उनका अनुभव और नेतृत्व उन्हें CBI चीफ की रेस में खास बनाती है.

यह भी पढ़ेंः West Bengal Govt Formation Row: राज्यपाल ने किया बंगाल कैबिनेट बर्खास्त, क्या अब ममता सीएम हैं या नहीं, जानें



Source link