Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल


Donald J Trump: मशहूर बिजनेस मैन हर्ष गोयनक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हर्ष अक्सर हर मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर बात रखते हैं. इसके अलावा वो कई ऐसी जानकारी भी शेयर करते हैं जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है. जैसे हाल ही में उन्होंने बताया है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प के साथ फोटो खंचवाने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च करना पड़ेंगे. आइये बताते हैं कैसे.

क्या बताया गोयनका ने?
दरअसल हर्ष गोयनका ने हाल ही में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प के साथ फोटो क्लिक करवाना इतना आसान नहीं है. अगर आपकी जेब में पैसे नहीं हैं तो आप उनके साथ फोटो नहीं क्लिक करवा सकते हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हर्ष ने सोशल मीडिया पर एक रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के इनविटेशन का फोटो शेयर कर बताया है.

ये भी पढ़ें: FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई

क्या है पोस्ट में?
इस पोस्ट में एक इनविटेशन कार्ड का फोटो है. ये इनविटेशन कार्ड रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के ईवनिंग रिसेप्शन का इनवाइट है. ये फंक्शन 27 अगस्त 2026 को होने वाला है. जिसमं यूएस के प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे ट्रम्प भी शामिल होंगे. इस इनवाइट में रिसेप्शन से जुड़े चार्जेस की डीटेल्स है. इसमें से एक चार्ज फोटो अपॉर्च्युनिटी का भी है. जिसके लिए 88,600 डॉलर लिए जा रहे हैं, वो भी पर कपल के हिसाब से.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर किसी को ट्रम्प के साथ फोटो खिंचवाना है, तो आपको 80 लाख रुपये पे करना होंगे.’

ये भी पढ़ें: क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?

सोशल मीडिया रिएक्शंस
हर्ष का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. इस पर अब तमाम लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर पूछ रहे हैं कि इस रुपये का क्या होगा? क्योंकि अमेरिका में कोई प्रेसिडेंट फंड नहीं है. कई लोग हैरान हो रहे हैं कि इतना रुपया केवल फोटो क्लिक करवाने के लिए लिया जा रहा है. तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वो AI की मदद से भी फोटो बना सकते हैं और पोस्ट पर हंस रहे हैं.





Source link