IND W VS PAK W: भारत ने दर्ज की रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत,

IND W VS PAK W: भारत ने दर्ज की रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत,


पाकिस्तान को 64 रन से मात देने के साथ भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. रविवार को एजबेस्टन में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गया.

भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 82 रन से सबसे बड़ी जीत साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ दुबई में हासिल की थी. टीम इंडिया सिलहट में बांग्लादेश के विरुद्ध 79 रन से मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि साल 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ 72 रन से मुकाबला जीता था. साल 2010 में ‘विमेन इन ब्लू’ ने श्रीलंका को 71 रन से रौंदा था.

यह भी पढ़ें:

Harmanpreet Kaur Statement: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को रौंदने के बाद बोलीं हरमनप्रीत कौर- ‘मेरे हाथ में होता तो मैं…’

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं (कुल 9 मैच में) जीत दर्ज की है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर है, जिसने साउथ अफ्रीका को 9 में से 8 मैच हराए हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध सभी सात मैच जीते हैं.

रविवार को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को महज 18 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ 63 गेंदों में 91 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संकट से निकाला. मंधाना 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए.

दीप्ति शर्मा (नाबाद 12) ने ऋचा घोष (34) के साथ छठे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इसके जवाब में मुनीबा अली और गुल फिरोजा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआती दिलाई, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट खोती रही और सिर्फ 106 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने 35 गेंदों में सर्वाधिक 41 रन बनाए. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि श्री चरणी को 3 विकेट हाथ लगे. एक विकेट शेफाली वर्मा ने हासिल किया.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे बेरहमी से पीटा गया…’, प्लास्टिक पाइप से पीटा, गला भी दबोचा; क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप



Source link