Kark July Rashifal 2026: जुलाई 2026 का महीना कर्क राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है. क्या इस माह आपको नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में जुलाई के महीन में संभल कर रहे दुसरे भाव के स्वामी सूर्य द्वादश भाव में 15 जुलाई तक रहेगे जिसके कारण पारिवारिक सम्बन्ध के लिए अनुकूल नहीं माना जायेगा, शुक्र 04 जुलाई तक पहले भाव में रहेगे, मंगल का दृष्टि शुक्र पर है सदस्यों के साथ नियंत्रण होकर बात करे, परिवार के छोटे -छोटे बात का ध्यान रखे माता पिता का स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा, कुछ खरीदारी की प्लान किए है इस माह पोस्पांड करे.
व्यापार तथा नौकरी: व्यापार में कुछ विशेष प्लान नहीं करे जैसा चल रहा है उसे मेंटेन करे हालांकि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी सितारे 15 जुलाई तक अच्छे स्थति में है लेकिन बुध अस्त रहेंगे. 15 जुलाई को देवगुरु वृहस्पति अस्त होंगे इसलिए किसी तरह का जल्दबाजी नहीं करे नए व्यापार की प्लान नहीं करे, नौकरी में आपका प्रभाव अनुकूल रहेगा. अधिकारी से सहयोग मिलेगा फिर भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने का कोशिश रखे और टारगेट को पूरा करे.
शिक्षा तथा करियर: विधार्थी वर्ग शिक्षा को लेकर लापरवाही नहीं करे कड़ी मेहनत के बाद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगे ग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है 15 जुलाई से गुरु अस्त होंगे, सूर्य द्वादश भाव में है, उच्य शिक्षा की तैयारी कर रहे है कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ेगा. करियर में किसी तरह के जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले, मंगल सहयोग करेगे, नए जगह के स्थानांतरण का प्लान किए है इस माह स्थगित करे.
प्रेम जीवन: लव लाइफ में उत्साहित रहेगे गुरु का सहयोग मिलेगा, पार्टनर के साथ उम्मीद से ज्यादा आपको मान सम्मान मिलेगा, लव लाइफ में एनर्जी, उत्साह तथा रोमांस भी देखने को मिल सकती है. सिंगल है प्रेम विवाह का प्लान किए है सफलता मिलेगा. वैवाहिक जीवन में एक दुसरे के प्रति विश्वास में वृद्दि होगी, इसका परिणाम परिवारिक जीवन पर खास असर पड़ेगा रिश्ता मजबूत बनेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य जुलाई के महीने में अनुकूल रहेगा, गुरु का सहयोग मिलेगा तथा एकादश भाव में मंगल है पहले से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे इस मास आप स्वस्थ्य रहेगे. लेकिन खान -पान को ठीक रखे बाहर की खाना खाने से परहेज करे.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद
उपाय:
भगवान सूर्य को जल में लाल फूल तथा लाल चंदन डालकर अर्घ्य दे.
जरूरतमंद लोग को भोजन कराए.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






